गिरिडीह :जिले के देवरी थाना क्षेत्र के देवरी-देवघर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
श्रद्धालुओं से भरी वाहन बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क से 10 फीट दूर पलट गई, इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले से एक ही परिवार के सात सदस्य देवघर में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार और सड़क किनारे खंभे से टकराने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन मदद की और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देर रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई !
रांची :लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के केमा गांव में प्रस्तावित तुबिद कोल ब्लॉक के ड्रोन सर्वे को लेकर...












