राँची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में अज्ञात अपराधियों के द्वारा तबातोड़ फायरिंग की गई है।
इस घटना में होटल के एक कर्मचारी की गोली लगने से मौत की सूचना है। एयरपोर्ट पुलिस गोलाबारी मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट टीटास में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने अचानक जमकर गोलीबारी की इस गोलीबारी में रेस्टोरेंट के कर्मचारी मनीष गोप की गोली लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने की वजह से ही रेस्टोरेंट में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।












