लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित सिंजो शिव मंदिर के पास सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।
यहां एनएच 75 पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए है। इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों में मानती देवी, परमेश्वर उरांव, रविंद्र उरांव, मनीता देवी, सरस्वती कुमारी, अनिकेत कुमार, सूचिता कुमारी का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार, पलामू से लातेहार जा रही भगत नामक यात्री बस की विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गयी।











