जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्शनगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मृतिका की पहचान हिमांसी कौर (20 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ।
दरवाजा खोलने पर हिमांसी को फंदे से लटका देखा गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।













