पलामू : जिले में एक सूखे कुएं से लोटा निकालने के दौरान दम घुटने से बाप-बेटे की मौत हो गई।
यह हादसा सोमवार की सुबह हुसैनाबाद प्रखंड के सहियारा गांव (बड़ेपुर पंचायत) में घटी है। जानकारी के अनुसार, बंद कुएं में लोटा गिर गया था। जिसे निकालने के लिए पहले बेटा अंदर गया। जब उसका दम घुटने लगा तो पिता उसे बचाने के लिए कुएं में उतर गये और दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।












