देवघर : जिले के सारठ प्रखंड के रानीगंज गांव में पति ने गर्भवती पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी।
हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, मृतका की पहचान खुशी देवी के रूप में हुी है।पुलिस ने आरोपी पति बसंत मोहली को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
आरोपी पति बसंत मोहली ने पुलिस को बताया कि खुशी देवी अक्सर उसके साथ झगड़ा करती थी। इससे तंग आकर उसने तेज धारदार टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी। बसंत मोहली की शादी 10 साल पहले शिमला पंचायत निवासी खुशी देवी के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है। इसके बाद फिर से खुशी गर्भवती थी।
झारखंड में ब्लड कलेक्शन बढ़ाने की नई पहल !,
रांची :झारखंड में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए ब्लड सेपरेशन यूनिट के बेहतर संचालन के लिए राज्य सरकार...












