पटना :बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट में छापेमारी की。 इस दौरान फ्लैट संख्या 303 पर दबिश देकर एक लाख रुपये के इनामी अपराधी देवा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया. देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं और राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके है.
एक लाख का इनामी और कुख्यात अपराधी
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने देवा गुप्ता को कुख्यात अपराधी के रूप में चिह्नित करते हुए उन पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी.उन पर 28 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा करने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं. वे लंबे समय से दो मामलों में फरार चल रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसना शुरू किया था.
टॉप-100 अपराधियों की सूची में सबसे ऊपर
पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए 100 अपराधियों की एक ‘हिट लिस्ट’ तैयार की थी, जिसे अनुमोदन के लिए डीआईजी के पास भेजा गया था。 इस सूची में शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या और लूट जैसे अपराधों में शामिल अपराधियों के नाम थे, जिसमें देवा गुप्ता का नाम सबसे ऊपर रखा गया
गुमला में शादी से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म !
गुमला : भरनो थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की...












