पलामू : जिले के रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ के पास एक घर से महिला का सड़ा हुआ शव बरामद किया गया।
मृतिका की पहचान स्व. रामनाथ विश्वकर्मा की 44 वर्षीय पुत्री आरती देवी के रूप में हुई है। आरती के चेहरे पर चोट के कुछ निशान पायें गये हैं, जिसके आधार पर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। शादी के 15 साल बाद उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद से आरती पलामू में अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी। माता-पिता के निधन के बाद से आरती अकेली रह रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 3-4 दिनों से आरती को किसी ने नहीं देखा था। इसी बीच आज बुधवार की सुबह जब उसके घर से बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने रेहला पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरती की मौत 4-5 दिन पूर्व ही हुई होगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।












