रांची :झारखंड के रांची ED के टीम ने जिस कमलेश कुमार के यहां रेड मारा, उसे इसकी भनक पहले की लग गई थी . ED ने जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो कई जानकारी मिली ..इसके बाद जांच एजेंसी ने कमलेश कुमार को समन जारी किया, लेकिन वह पूछताछ के लिए ED ऑफिस नहीं पहुंचा .हालांकि, उसे इस बात की भनक नहीं थी कि अचानक जांच एजेंसी उसके घर पर छापेमारी कर देगी .. इसी वजह से ईडी टीम के पहुंचने से पहले की रांची से फरार हो गया .क्राइम रिपोर्टर रसूखदार दबंग भू-माफिया कमलेश ED की टीम ने ठिकानों पर रेड मारी। कमलेश के कांके रोड स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट और चेशायर होम के पास के ठिकानों पर छापेमारी की है। रेड के दरम्यान ED की टीम ने कमलेश के ठिकानों से करीब एक करोड़ कैश और 100 पीस जिंदा गोलियां जब्त की है .जमीन माफिया शेखर कुशवाहा से कई अहम जानकारी मिली ,फिलहाल शेखर कुशवाहा ईडी के रिमांड पर चार दिनों तक पूछताछ की जाएगी कमलेश के ठिकानों से ED ने कई तरह के दस्तावेज मिले .हैं कमलेश कुमार को लेकर ED के पास कई चौंकाने वाली जानकारियां है। झारखंड के एक बड़े पुलिस अधिकारी माफिया कमलेश के चलते ही विवादों में फंसे थे और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। कमलेश पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी इल्जाम है . जाली दस्तावेज के जरिये करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है .फिलहाल कमलेश ईडी के गिरफ्त में है वही देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण , झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आरोपी कमलेश साथ तस्वीर वायरल हो रहा है .













