पलामू :
छतरपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई दो हाइवा वाहनों में आगजनी की घटना के पीछे का सच सामने आ गया है। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को लोडेड हथियारों, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार किया है। घटना की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। 27 मई 2025 को छतरपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुटिया मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों में आग लगाकर इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस संबंध में अगले दिन, 28 मई को थाना छतरपुर में कांड संख्या 91/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












