गोड्डा : जिले में बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने ललमटिया-बाबूपुर क्षेत्र में एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया गया, लेकिन तब तक हाईवा पूरी तरह जल चुका था. जिस हाइवा में अपराधियों ने आग लगाया, वह जायसवाल नाम की कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस इसका पता लगा रही है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है।











