रांची : झारखंड के पल्स हॉस्पीटल के बाद बर्लिन अस्पताल पर ED की पड़ी निगाह आईएएस के करीबी के अस्पताल पर ईडी ने मारा छापेमारी जारी .एक और बड़े अस्पताल पर ED ने छापा मारा है। एक साल पहले रांची के पल्स हॉस्पिटल पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद इस अस्पताल पर छापेमारी को जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
यह हॉस्पीटल भी पल्स हॉस्पीटल के ही नजदीक है और बताया जा रहा है एक बड़े आईएएस अधिकारी के बेहद करीबी का यह हॉस्पीटल है।ED का यह छापा शहर के चर्चित हॉस्पीटल पर पड़ा है। अस्पताल पहुंचकर ईडी के अधिकारी अस्पताल की जमीन से जुड़े मामले में जांच कर रहे हैं। चूंकी यह हॉस्पीटल एक आईएएस अधिकारी के करीबी का है तो जाहिर है कि आने वाले दिनों में एक और आईएस अधिकारी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।













