बोकारो : गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी मोड़ के पास एक आवास में छापामारी कर 155 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सुभाष कुमार और सोनू राय शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:
सुभाष कुमार और सोनू राय गोमिया थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी में शामिल थे।
पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब भी बरामद की है।
पुलिस की कार्रवाई:
एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था l
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...












