बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चेक पोस्ट पर संयुक्त वाहन जाँच अभियान के दौरान बड़ी नकदी बरामद
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए चंपारण जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 09/10/2025 को लगभग 20:30 बजे हजारीबाग के चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाहा चेक पोस्ट पर पंचायत सचिव केदार साव एवं सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त छापामार दल द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान इरटिगा वाहन संख्या JH02BV-0702 को रोककर जाँच की गई।
वाहन की जाँच के दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति आकृति कनौजिया, पता- दक्षिण दिल्ली (मोबाइल नंबर- 8505824474) के पास रखे एक सूटकेस से कुल नकद राशि 16,50,000/- (सोलह लाख पचास हजार रुपये) बरामद हुई। कनौजिया के पास इस नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या औचित्य का प्रमाण नहीं था।
पदस्थ वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्टैटिक टीम के दंडाधिकारी केदार साव द्वारा विधिवत तरीके से बरामद नकद राशि को जब्त करते हुए जब्ती सूची तैयार की गई है। मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है।
आकृति कनौजिया से कुल नकद राशि – 16,50,000/- (सोलह लाख पचास हजार रुपये)।
राज्यपाल संतोष कुमार गंंगवार ने ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथोन’ के एनसीसी प्रतिभागियों को सम्मानित किया !
रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में आयोजित ‘AT HOME’ कार्यक्रम में ‘गणतंत्र दिवस शिविर–2026’...












