Friday, February 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार में बंद होगा-गुंडा बैंक, AI बेस्ड कैमरे से होगी निगरानी – सम्राट चौधरी !

बिहार में बंद होगा-गुंडा बैंक, AI बेस्ड कैमरे से होगी निगरानी – सम्राट चौधरी !

टेक्नोलॉजी आधारित कानून व्यवस्था को जमीन पर उतारना सरकार की प्राथमिकता .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in क्राइम, पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार में बंद होगा-गुंडा बैंक, AI बेस्ड कैमरे से होगी निगरानी – सम्राट चौधरी !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

आरपीएफ ने ऑपरेशन “NARCOS” के तहत 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

झारखंड में अलकतरा घोटाले में गढ़वा भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी को सीबीआई कोर्ट से बड़ा झटका !

पटना :बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में चल रहे गुंडा बैंक के अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सूद पर पैसा देकर मनमाना ब्याज वसूलने और लोगों को जमीन गिरवी रखने के लिए मजबूर करने वाले इस अवैध व्यवस्था को बंद करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि बिहार में अब आरबीआई (RBI) द्वारा अधिकृत बैंक ही चलेंगे। गुंडा बैंक की कोई जगह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए AI आधारित कैमरे लगाने की भी बात कही।
चौधरी ने बताया कि बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर AI आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। बिहार सभी जेलों में 10 हजार से अधिक कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। रेलवे जंक्शनों, शहरों, चौक-चौराहों और शहरों और पंचायत क्षेत्रों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
पटना के सरदार पटेल भवन में आशु सहायक अवर निरीक्षक को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद अपने संबोधन में चौधरी ने कहा-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया निरंतर पारदर्शी तरीके से चल रही है। 2005 से 2020 तक 7.5 लाख से अधिक नियुक्तियां हुईं। पिछले पांच वर्षों में 11.5 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा आशु सहायक अवर निरीक्षक को नियुक्ति पत्र दिए गए। उपमुख्यमंत्री ने सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि वे निष्ठा, लगन और ईमानदारी से नागरिकों की सेवा करेंगे। बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों की नियुक्ति को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार पुलिस के सभी पदों की स्वीकृत संख्या 2,29,651 है। इस वर्ष 21,391 सिपाहियों की नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 19,838 सिपाही पदों हेतु लिखित परीक्षा हो चुकी है, शारीरिक परीक्षा इसी माह शुरू होगी और चयन मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। अवर निरीक्षक कोटि के 1218 पदाधिकारियों का प्रशिक्षण राजगीर अकादमी में पूरा होने वाला है। अवर निरीक्षक के 1799 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन प्रकाशित है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित पुलिस उपाधीक्षक के 19 पदाधिकारियों का प्रशिक्षण जारी है। चालक सिपाही के 4300 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की गई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार द्वारा स्थापित सुशासन को और मजबूती से लागू किया जाएगा। टेक्नोलॉजी आधारित कानून व्यवस्था को जमीन पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिलों के सभी एसपी नियमित रूप से थानों में जनता दरबार लगाएं तथा जघन्य मामलों का स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी स्तर के माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
नई नियुक्त उम्मीदवारों से चौधरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वो महत्वपूर्ण और गोपनीय प्रकृति की है। उनसे निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की उम्मीद है।

Tags: #Goonda Bank #will be closed# in Bihar#it will be monitored# by AI based cameras# Samrat Chaudhary .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !

झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में...

JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :बैठक में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया अंत्योदय का मंत्र :आदित्य साहू !

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया अंत्योदय का मंत्र :आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

प्रदेश भाजपा ने आज सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को...

दिनदहाड़े गोलीबारी, चट्टी बरियातू में पुलिस द्वारा रैयतों और महिलाओं को मारपीट करना अति दुर्भाग्यपूर्ण-अंबा !

राज्य में औद्योगिक विकास होना चाहिए, परंतु कानून-व्यवस्था दांव पर लगाकर नहीं!

by firstreport desk2
2 days ago
0

बड़कागांव :जैसा कि आप जानते हैं, मैं कुछ दिन पहले एक कानूनी मुद्दा उजागर की थी, जिसमें अभी झारखंड में...

भ्रष्टाचार दबाने केलिए फाइलों को बंधक बना रही राज्य सरकार :बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्टाचार दबाने केलिए फाइलों को बंधक बना रही राज्य सरकार :बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :मरांडी ने कहा कि झारखंड का शराब घोटाला अब केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण...

हेमंत सरकार ने 31 मार्च तक भ्रष्टाचार को दी खुली छूट : प्रतुल शाहदेव !

हेमंत सरकार ने 31 मार्च तक भ्रष्टाचार को दी खुली छूट : प्रतुल शाहदेव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • 23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  !

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल !

February 12, 2026
रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

February 12, 2026
23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें  !

23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

February 12, 2026
रांची में फिर ब्लैक कार का कहर !

रांची में फिर ब्लैक कार का कहर !

February 12, 2026
अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की !

अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की !

February 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.