खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के छाता पंचायत अंतर्गत सावड़ा गांव में 38 वर्षीय झालो बारला ने बेतरा में अपने तीन वर्ष के बेटे को बांधकर अपनी दो बेटियों की आंखों के सामने कुंए में छलांग लगा दी, जिससे मां-बेटा दोनो की मौत हो गई। डरी सहमी बेटियों ने दौड़ते हुए इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। शनिवार की सुबह परिवार वालों को इसकी जानकारी मुखिया को दी और मुखिया ने पुलिस को सूचित किया। कर्रा थाने की सब इंस्पेक्टर निशा कुमारी सदल बल सावड़ा गांव के उस कुंए के पास पहुंची। दोनो शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !
रांची :झारखण्ड जैसे राज्य के लिए विश्व आर्थिक मंच में भागीदारी महज वैश्विक संवाद तक सीमित नहीं है बल्कि भारत...












