चान्हो : रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बीजूपाड़ा चौक के पास बाइक सवार दो उचक्के एक वृद्ध से एक लाख रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। घटना मंगलवार की शाम लगभग तीन बजे की है। वृद्ध सुकरा उरांव बीजूपाड़ा निवासी बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकालकर घर जा रहा था। सुकरा ने बताया कि उसने कुछ जमीन की बिक्री की है जिसके बदले में क्रेता द्वारा उन्हें चेक दिया गया था। उसी चेक से ऑटो खरीदने के लिए एक लाख रुपये निकालकर थैला में पैसा रखकर घर लौट रहा था। बैंक से लगभग 150 मीटर आगे एक बाइक सवार दो उचक्के पहुंचे और थैला छीनकर मांडर की ओर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने बुधवार को चान्हो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












