चंडीगढ़ :चंडीगढ़ के सबसे बड़े मॉल में प्रशासन की तरफ से बुलडोजर एक्शन लिया गया है। रविवार सुबह ही इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के नेक्सस एलांते मॉल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने 35,040 स्क्वॉयर फीट एरिया में बिल्डिंग वॉयलेशन करने पर शोकॉज नोटिस जारी किया था, जिसके बाद आज सुबह ही इस वॉयलेशन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन का अमला सुबह ही जेसीबी मशीन लेकर एलांत मॉल पहुंच गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।
एसडीएम ईस्ट कम असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर खुशप्रीत कौर ने यह नोटिस शनिवार को एलांते मॉल प्रबंधन (मैसर्स सीएसजे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड) को भेजा। मॉल को पहले भी सुनवाई का मौका दिया गया था लेकिन पूरी वॉयलेशन नहीं हटाई गई। अब प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसमें बिल्डिंग वॉयलेशन हटाने के साथ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।













