पलामू : जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में अपराधियों ने रामा सिंह और उनकी पत्नी बबीता सिंह को गोली मार दी।
घटना के बाद एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। पुलिस उसे लोगों से छुड़ाने की कोशिश में है। आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे रामा सिंह और उनकी पत्नी बबीता देवी अपने घर में बैठे थे, इसी दौरान दो अपराधी मौके पर पहुंचे और घर में घुसकर दोनों को गोली मार दी। इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां बबीता देवी की मौत हो गई। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।