लातेहार : अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसा लातेहार के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहंस गांव में हुआ। मृतक महिलाओं की पहचान आराहंस गांव निवासी पुष्पा एक्का और सुषमा एक्का के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक महिलाएं आपस में ननद और भाभी थी, हादसे के बाद घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने नेतरहाट- महुआडांड़ सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।











