हजारीबाग : ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी रांची और हजारीबाग जिले के विभिन्न ठिकानों पर की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, एक टीम रांची के किशोरगंज इलाके में अंबा प्रसाद के आवास पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम बड़कागांव और हजारीबाग में मौजूद ठिकानों की तलाशी ले रही है। यह पूरा मामला आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी ईडी ने अंबा प्रसाद, उनके पिता योगेंद्र साव और परिजनों के ठिकानों पर छापा मारा था। उस समय हजारीबाग और आसपास के कुल 17 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया था। उस कार्रवाई में करीब 20 लाख रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे।
यह कार्रवाई हजारीबाग में कीमती लीज जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों की जांच के तहत हुई थी। ईडी ने अंबा प्रसाद और उनके पिता के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज कर रखा है। इससे पहले भी एजेंसी
बिहार मुख्यमंत्री ने 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए०एन०एम०) को प्रदान किया नियुक्ति पत्र !
पटना :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए०एन०एम०)...