रांची :रांची में पुलिस ने अमन साव गिरोह से जुड़े 3 अपराधियों को कल गिरफ्तार किया है। इन्हें जेल भेजने से पहले रांची के मेन रोड में परेड कराया गया ताकि लोगों के बीच इनके प्रति डर खत्म हो सके। पुलिस ने इन अपराधियों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल, 2 कट्टा, 4 गोली और एक बाइक बरामद की है। अजय सिंह पर रांची के अलग-अलग थानों में 14 मामले दर्ज हैं। कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी के खिलाफ 4-4 केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक कल्लू बंगाली ने रातू के पिर्रा में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी थी।












