हजारीबाग:हजारीबाग डीसी कार्यालय के कोषागार में पदस्थापित कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान पिंटू नायक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर पिंटू को 2 गोलियां मारी। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी गयी है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...












