धनबाद : अज्ञात शरारती तत्वों ने बुधवार को धनबाद सिविल कोर्ट को धमकी भरा ईमेल भेजा है। ईमेल में यह दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में बम लगाया गया है और इसे उड़ाया जा सकता है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।
सूत्रों के अनुसार, बुधवार को कोर्ट प्रशासन को एक अज्ञात मेल प्राप्त हुआ। मेल में साफ लिखा था कि कोर्ट परिसर के भीतर बम है। जैसे ही यह सूचना जिला जज और पुलिस प्रशासन तक पहुंची, तत्काल एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन, तथ्यहीन बजट है :आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार द्वारा 2026.27 केलिए...











