इलाहाबाद : हाई कोर्ट में आज अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। यह सुनवाई हेट स्पीच मामले में दी गई सजा पर रोक लगाने के लिए की जा रही है। अब्बास अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी। अब उनकी सजा पर रोक लगने से विधायकी बहाल होने की संभावना है।
न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ अब्बास अंसारी की याचिका पर सुनवाई करेगी। अब्बास अंसारी के वकील ने सजा पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि उनकी विधायकी बहाल हो सके। अगर सजा पर रोक लगती है, तो अब्बास अंसारी की विधायकी वापस मिल सकती है और मऊ की सादर विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं होगा।













