रांची :आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ रांची द्वारा लगातार उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में “ऑपरेशन सतर्क” के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा अवैध एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। एएसआई अनिल कुमार, फ्लाइंग टीम आरपीएफ रांची के स्टाफ तथा आरपीएफ पोस्ट रांची के हेड कांस्टेबल संजय कुमार द्वारा Namkom Railway Station पर गहन चेकिंग की गई। जांच के दौरान गाड़ी संख्या 18624 एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर आगमन के उपरांत ट्रेन के रियर जनरल कोच की तलाशी ली गई। इसी क्रम में एक व्यक्ति काले-हरे रंग के हैंडबैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया गया। संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को प्लेटफॉर्म संख्या 01 (रांची छोर) पर रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 27 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिराम कुमार, उम्र लगभग 56 वर्ष, पिता स्व. मृत्यंजय सिंह, निवासी रूपसमहाजी, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना (बिहार) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह उक्त शराब को निजी लाभ के उद्देश्य से बिहार ले जा रहा था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत 28.02.2026 को गिरफ्तार व्यक्ति एवं जब्त शराब को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एएसआई अनिल कुमार, स्टाफ दिनेश प्रसाद, संजय कुमार एवं हेमंत का सराहनीय योगदान रहा।
बीआईटी मेसरा में 2026–28 सत्र के लिए एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ !
रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा (बीआईटी मेसरा) ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए अपने परिसर आधारित एमबीए तथा ऑनलाइन एमबीए...












