Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » शिल्पी नेहा तिर्की के संबोधन के मुख्य अंश और बजट से संबंधित !

शिल्पी नेहा तिर्की के संबोधन के मुख्य अंश और बजट से संबंधित !

अनुदान मांग पर सदन में कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के संबोधन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in कृषि, खेल, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
शिल्पी नेहा तिर्की के संबोधन के मुख्य अंश और बजट से संबंधित !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर बड़ा बयान !

झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीसरे से नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य : डॉ. इरफान अंसारी

नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है -राकेश सिन्हा !

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

रांची :झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अनुदान मांग पर अपनी सहमति , अपना सुझाव और इसकी सराहना करने वाले सभी सदस्यों के प्रति दिल से आभार जताती हूं. वित्तीय वर्ष 2026 – 27 में विभाग का बजट 4 हजार 884 करोड़ 20 लाख रुपए है . सदन में बीजेपी का दावा और जमीनी हकीकत हाथी के दांत की तरह है जो खाने को कुछ और दिखाने को कुछ है . जब किसानों के फसल का MSP बढ़ाने की बात होती है तो केंद्र सरकार इसे नकार देती है . सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक असमानता को दूर करने ही नहीं है बल्कि सांस्कृतिक और राजनीतिक असमानता को दूर करना भी जरूरी है . समाज आज भी जाति – धर्म और वर्ग के आधार पर बंटा हुआ है . ये बजट आय की सुरक्षा , महिला के सशक्तिकरण , आर्थिक असमानता को दूर करने के साथ राज्य की स्थिरता को दर्शाने वाला बजट है . किसानों को आधुनिक कृषि प्रणाली से जुड़ने की जरूरत है . आज राज्य में 1 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती हो रही है . राज्य में 5 लाख किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ मिल चुका है . ग्रीन इकोनॉमी की सोच के साथ करंज का झारखंड से निर्यात बहुत बड़ी सफलता है . दुग्ध में दो गुना उत्पादन और बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने की पहल तेज हो गई है . ” महिला किसान खुशहाली योजना ” महिलाओं के जीवन में नया रंग भरने और उन्हें सशक्त बनाने में सफल रहेगी . हर विधानसभा में माननीय विधायकों की अनुशंसा कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा . हमारा लक्ष्य राज्य के किसानों को प्रगतिशील किसान बनाना और उनकी आय बढ़ाना है .
कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का वित्तीय वर्ष 2026 – 27 का बजट 4 हजार 884 करोड़ 20 लाख रुपए है . योजना मद में 4 हजार 275 करोड़ का बजट उपबंध किया गया है , जिसमें 3 , 825 करोड़ राज्यांश और 450 करोड़ केंद्रांश शामिल है . ये महज बजट आंकड़ा नहीं , बल्कि झारखंड के किसानों के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है . विभाग के द्वारा कुल 81 योजनाएं संचालित की जाएंगी , जिसमें 56 राज्य योजनाएं और 25 केंद्र प्रायोजित योजनाएं शामिल है .
कृषि प्रक्षेत्र ….
वित्तीय वर्ष 2026 – 27 में कृषि प्रक्षेत्र का योजना बजट 2 हजार 200 करोड़ रुपए है . झारखंड के किसानों को आत्म निर्भर और आय सुरक्षित बनाने का स्पष्ट संकल्प इस बजट में दिखता है . कृषि , बागवानी और मृदा संरक्षण को एकीकृत दृष्टिकोण के साथ सुदृढ़ करना इस बजट का उद्देश्य है . विभाग ने मृदा एवं जल संरक्षण के लिए 475 करोड़ 50 लाख , बीज उत्पादन एवं फसल विविधीकरण के लिए 145 करोड़ और अनुसंधान एवं तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए 160 करोड़ का प्रावधान किया है . इसी तरह कृषि यंत्रीकरण के लिए 80 करोड़ , किसान समृद्धि योजना के लिए 75 करोड़ के साथ एकीकृत बिरसा ग्राम विकास योजना सह किसान स्कूल के लिए 70 करोड़ की राशि बजट में रखा है . बागवानी क्षेत्र में 124 करोड़ 93 लाख रुपए राज्य बागवानी विकास योजना और 81 करोड़ 38 लाख रुपए जैविक प्रमाणीकरण के लिए प्रस्तावित किया है . विभाग का लक्ष्य : आत्मनिर्भर किसान , सशक्त गाँव और समृद्ध झारखंड का निर्माण करना है .
पशुपालन प्रक्षेत्र ….
पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के योजना मद में 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है . सबसे अधिक मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए 170 करोड़ रुपए विभाग खर्च करेगी . जिसमें बकरी , सूकर, पोल्ट्री सहित अन्य लाभार्थी आधारित योजनाएं शामिल है . एकीकृत कुक्कुट विकास योजना के लिए 126 करोड़ और पशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 33 करोड़ का प्रावधान किया गया है . राष्ट्रीय पशुधन मिशन , रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं मोबाइल वेटनरी इकाइयों के माध्यम से उत्पादकता और रोग प्रबंधन को मजबूत किया जाएगा .
डेयरी प्रक्षेत्र ….
डेयरी प्रक्षेत्र के लिए वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के योजना मद में 425 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है . मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत दुग्ध पशु वितरण , कामधेनु डेयरी फार्मिंग और तकनीकी इनपुट के मद में 206 करोड़ 5 लाख रुपए प्रस्तावित है . वहीं नस्ल सुधार एवं उत्पादकता वृद्धि के लिए 3 हजार कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए 25 करोड़ रुपए प्रस्तावित है . विस्तार एवं कौशल विकास कार्यक्रम के लिए 25 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए है . झारखंड दुग्ध महासंघ को दुग्ध संग्रहण एवं विपणन सुदृढ़ीकरण के लिए 105 करोड़ 30 लाख रुपए प्रस्तावित है . दुग्ध उत्पादकों को मूल्य प्रोत्साहन के मद में 40 करोड़ 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है .
मत्स्य प्रक्षेत्र …..
पशुपालन के साथ – साथ मत्स्य पालन का क्षेत्र ग्रामीण आय – विविधीकरण और पोषण सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण आधार है . वित्तीय वर्ष 2026 – 27 में मत्स्य प्रक्षेत्र के योजना मद में 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है . जिसमें राज्य योजना अंतर्गत सर्वाधिक 136 करोड़ का प्रावधान तालाबों एवं जलाशयों के पुनरुद्धार और विकास के लिए किया गया है . स्थानीय स्तर पर मत्स्य उत्पादन क्षमता में वृद्धि सरकार का लक्ष्य है .
सहकारिता प्रक्षेत्र ….
कृषि , पशुपालन , मत्स्य और डेयरी क्षेत्रों में उत्पादन एवं आय वृद्धि के प्रयास तभी पूर्ण रूप से होंगे , जब उनके साथ सशक्त सहकारिता तंत्र जुड़ा हो . सहकारिता सिर्फ एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं , बल्कि किसानों , उत्पादकों और ग्रामीण समुदायों की सामूहिक शक्ति का संगठित स्वरूप है . इसी दृष्टिकोण से वित्तीय वर्ष 2026 – 27 में सहकारिता प्रक्षेत्र के योजना मद में 900 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया है . बिरसा किसान फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल नुकसान पर 400 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रीमियम अनुदान मद में किया गया है . अनाज भंडारण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 हजार 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले 72 गोदामों के निर्माण हेतु 120 करोड़ 85 लाख रुपए का प्रस्ताव है . इसके अलावा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थित लैंप्स – पैक्स में सहकारी विपणन परिसर सह सौर पैनल आधारित कोल्ड रूम के निर्माण के लिए 162 करोड़ 21 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है .
वित्तीय वर्ष 2026 – 27 में प्रस्तावित नई योजनाएं – नई पहल ….
नारी शक्ति को सामाजिक उपेक्षा एवं आर्थिक विपन्नता के जंजीरों से मुक्त करने के लिहाज से महिला किसानों के लिए विभाग ने नई योजना तैयार की है . जिसका नाम ” महिला किसान खुशहाली योजना ” है . इस योजना का उद्देश्य महिला किसानों को समेकित कृषि प्रणाली से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक समृद्धि , आय सुरक्षा और सामाजिक प्रतिष्ठा में स्थाई रूप से सुधार करना है . इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026 – 27 में 25 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया है . योजना के अंतर्गत पात्र महिला किसानों को शत प्रतिशत अनुदान पर गुणवत्तापूर्ण बीज , उर्वरक , सिंचाई सुविधा और चयनित पशुधन सहायता उपलब्ध कराया जाएगा . इसके साथ ऐसी महिला किसानों को किसान उत्पादक संगठनों ( FPO) एवं स्वयं सहायता समूहों ( SHG) के माध्यम से संस्थागत सहयोग प्रदान कर बाजार से सीधे जोड़ने की योजना है . प्रथम चरण में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग की महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी . चरणबद्ध रूप से अन्य वर्गों की महिला किसानों को भी योजना से आच्छादित किया जाएगा . विभाग का स्पष्ट मानना है कि जब महिला किसान सशक्त होती है , तब केवल एक परिवार नहीं , बल्कि पूरा समाज सशक्त होता है . इस योजना से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा . नकदी एवं उच्च मूल्य की फसलों को प्रोत्साहित करने की योजना है . विशेष रूप से चाय , काजू , लाह तथा गन्ना इसमें शामिल है . झारखंड में उपलब्ध जल संसाधन और ग्रामीण प्राकृतिक परिदृश्य मत्स्य पालन के साथ – साथ पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाओं की ओर इशारा करते है . एक्वा कल्चर पर्यटन के तहत मत्स्य पालन गतिविधियों को ग्रामीण पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा . ऐसा करने से पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और मत्स्य आधारित जीवनशैली से परिचित होने का अवसर मिलेगा . इससे स्थानीय समुदायों को मत्स्य उत्पादन के अतिरिक्त पर्यटन एवं सहायक सेवाओं के माध्यम से आय के नए अवसर प्रदान होंगे . विभाग का उद्देश्य किसान परिवार को सम्मान , सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करने के साथ उनके आय को बढ़ाना है .

Tags: #Highlights# of Shilpi Neha Tirkey's# address and related# to the budget .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर...

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मरीज काफी दिनों से इंफेक्शन,खून की समस्या (ब्लड सेल के अत्याधिक टूटने ), जानलेवा जांडिस के लेवल से परेशान...

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

by firstreport desk2
1 day ago
0

सरायकेला : खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी...

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा !

झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची : झारखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान...

समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई !

समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :अमर शहीद सिद्धू कान्हू मुर्मू एवं समाज सुधारक ज्योति राव फुले की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस...

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

ट्रेज़री से अवैध निकासी में बेनकाब होंगे भाजपा नेताओं के चेहरे : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

April 12, 2026
पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 12, 2026
स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

April 12, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री !

April 12, 2026
विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

April 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.