हजारीबाग : बुढ़वा महादेव मंदिर चौक के पास देर रात एक 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक का शव मिला।
मृतक की पहचान लोहसिंघना निवासी फैज अहमद उर्फ कैश के रूप में हुई है। शव के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार, फैज अहमद गुरुवार की रात अपने काम से घर लौट रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। हमलावरों ने उन्हें इतनी बेरहमी से मारा कि गले और चेहरे पर गहरे घाव हो गए, गंभीर हालत में उन्हें तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि फैज अहमद की हत्या जानबूझकर की गई है और इसके पीछे किसी की साजिश है। आक्रोशितों ने भीड़ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे हजारीबाग में बड़ा आंदोलन करेंगे।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












