रांची : झारखंड के अलकतरा घोटाला मामले में गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी सीबीआई के विशेष अदालत बड़ा झटका अदालत ने विधायक को इस मामले में आरोप तय किया है ,अब इस मामले में है सीबीआई कोर्ट 20 फरवरी से गवाही शुरू होगी सीबीआई कोर्ट ने गवाह पेश करने का आदेश दिया ,गौरतलब है किसीबीआई ने वर्ष 2009 में प्राथमिकी दर्ज की थी , आरोप है कि तिवारी ने अपनी फर्म कलावती कंस्ट्रक्शन के नाम से छत्तरपुर-जपला रोड 32 किमी बनाने का ठेका लिया था. इस योजना की लागत करीब 7 करोड़ रुपए थी , निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने कथित तौर पर 61 फर्जी बिल के माध्यम से 1200 मीट्रिक टन अलकतरा की सप्लाई दिखाकर लगभग 2 करोड़ 24 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली थी. इसी मामले में वह वर्ष 2012 में जेल भी जा चुके हैं. भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए थे, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली .
हेमंत सरकार ने 31 मार्च तक भ्रष्टाचार को दी खुली छूट : प्रतुल शाहदेव !
रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है...












