रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर खूंटी जिला स्थित उनके पैतृक गांव उलिहातु पहुंचे। राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, तदोपरांत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मौके पर राजपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं माननीय केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...












