Sunday, September 20, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज “चतुर्थ बैठक” की अध्यक्षता किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन !

सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज “चतुर्थ बैठक” की अध्यक्षता किया मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन !

सरकार की प्राथमिकता: किसानों को फसलों के उचित दाम और समय पर मिले भुगतान .

firstreport desk2 by firstreport desk2
9 months ago
in कृषि, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज “चतुर्थ बैठक”  की अध्यक्षता किया मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन !
4
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

वाराणसी में UP ATS का बड़ा एक्शन: 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर

रांची: कांटाटोली चौक पर कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर जानलेवा हमला, मिसफायर से बची जान

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: सुदिव्य कुमार के तीनों विभागों का नया आवंटन, CM हेमंत सोरेन खुद संभालेंगे जिम्मेदारी !

Arvind Kejriwal Voter List Notice: निर्वाचन आयोग ने पूर्व सीएम और परिवार को नोटिस जारी करने पर दिया स्पष्टीकरण |

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड विधानसभा में सिद्धो–कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्धकोफेड) के निदेशक मण्डल की चतुर्थ बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि एवं वनोपज क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, किसानों की आय वृद्धि, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा प्रशिक्षण एवं विपणन तंत्र को सशक्त बनाने से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में कृषि एवं वनोपज क्षेत्र में अत्यधिक संभावनाएं हैं। किसानों को आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
फसलों का मूल्य समय पर मिले, किसानों का मनोबल बढ़े
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के प्रत्येक चरण—उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण से लेकर विपणन तक—पूर्ण सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई की बेहतर सुविधा और बाजार तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी फसलों के उचित मूल्य का भुगतान समय पर मिलना चाहिए, ताकि उनका मनोबल बढ़े, वे आर्थिक रूप से सशक्त हों और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए किसानों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने जलस्रोतों के संरक्षण और चेक डैमों की मरम्मत एवं देखरेख की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि इन जल संरचनाओं की देखरेख की जिम्मेदारी किसानों के समूहों या जलसहिया समितियों को सौंपी जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर स्वामित्व और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो सकें। इस पहल से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण आजीविका को भी स्थायी आधार प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए स्पेशल मोबाइल ऐप एवं कृषि पोर्टल विकसित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के हित में एक विशेष मोबाइल एप्लीकेशन (Mobile Application) विकसित किया जाए। इस एप के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के किसान अपनी फसलों, आवश्यक कृषि सामग्रियों, विपणन स्थिति और बाजार संबंधी जानकारी को सीधे डिजिटल माध्यम से साझा कर सकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस डिजिटल पहल से किसानों को न केवल अपने उत्पादों के बेहतर मूल्य निर्धारण में सहायता मिलेगी, बल्कि उन्हें बाजार की वास्तविक स्थिति की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कृषि विभाग का एक स्थानीय पोर्टल (Local Portal) विकसित किया जाए, जिसके माध्यम से उपभोक्ता सीधे किसानों से जुड़कर कृषि उत्पादों की खरीद कर सकें। इस व्यवस्था से किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक पारदर्शी एवं लाभकारी संपर्क स्थापित होगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका घटेगी और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में लाह, इमली, कोदो, कुटकी, चिरौंजी, महुआ, करंज, रेशम और तसर जैसे झारखंड के विशिष्ट वनोपजों के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दिशा में कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि राज्य के किसानों और वनोपज संग्राहकों को इसका सीधा आर्थिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कृषि एवं वनोपज आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।
किसान पाठशाला और वीडियो आधारित प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के वनोपज उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ठोस एवं निर्णायक पहल कर रही है। सरकार का उद्देश्य न केवल इन उत्पादों के विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना है, बल्कि राज्य के किसानों, विशेषकर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के कृषकों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेतिहर समुदाय को वैकल्पिक कृषि, प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और विपणन के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति दी जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को ज्ञान और तकनीक के माध्यम से समृद्ध बनाने के लिए “किसान पाठशाला” जैसी पहल को सुदृढ़ किया जाए। किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, संरक्षण तकनीकों तथा नवाचारों से जोड़ने के लिए वीडियो आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जाएँ, ताकि वे संबंधित मूल्य संवर्धन की तकनीकों को व्यवहारिक रूप से अपना सकें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों को उनकी परंपरागत आजीविका से जोड़ते हुए आधुनिक आर्थिक तंत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण अपनाया जाए, ताकि झारखंड के किसान वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो।
बैठक में सिद्धो–कान्हू कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (सिद्धकोफेड) द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 एवं 2026–27 के लिए विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, बजट एवं कार्ययोजनाओं पर विस्तृत विचार–विमर्श किया गया। इस दौरान लाह, बीज, तसर सहित राज्य के प्रमुख कृषि–वनोपज उत्पादों के उत्पादन, संकलन, प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देने से संबंधित नीतिगत निर्णय लिए गए।
इस बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव अबु बकर सिद्दीक, प्रशांत कुमार, कृपानंद झा, अरवा राजकमल सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारीगण एवं आमंत्रित सदस्यगण उपस्थित रहे।

Tags: #Chief Minister #Hemant Soren# chaired# the "Fourth Meeting" of #Sido-Kanho Agriculture and# Forest Produce.
Share2Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नोटिस मामले पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण, जानें पूरा मामला

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नोटिस मामले पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण, जानें पूरा मामला

by firstreport desk2
1 day ago
0

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिले नोटिस पर चुनाव आयोग की सफाई: भौतिक सत्यापन के बाद वोटर लिस्ट में नाम...

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

MMDR Act: झारखंड भाजपा चलाएगी 19 से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान, आदित्य साहू ने JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना

by firstreport desk2
1 day ago
0

MMDR एक्ट पर JMM-कांग्रेस के भ्रमजाल के खिलाफ BJP का हल्लाबोल: 19 से 30 सितंबर तक पूरे झारखंड में चलेगा...

झामुमो विनोद पांडे, शेल पार्टियां बीजेपी, RUPP मनी लॉन्ड्रिंग, राजनीतिक चंदा घोटाला, चुनाव आयोग, जेएमएम

झारखंड के अधिकारों पर डाका बर्दाश्त नहीं, उलगुलान होगा और तेज: विनोद पांडेय

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड के अधिकारों पर डाका डालने वाले कानून के खिलाफ आंदोलन होगा तेज: विनोद पांडेय रांची: केंद्र सरकार के नए...

कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रांड ‘जग बुनकर’ का रांची में आगाज़, विधायक सी.पी. सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रांड ‘जग बुनकर’ का रांची में आगाज़, विधायक सी.पी. सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

by firstreport desk2
1 day ago
0

कोलकाता के प्रसिद्ध हस्तनिर्मित ब्रांड 'जग बुनकर' का रांची में शानदार आगमन; विधायक सी.पी. सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन...

झारखंड में 19-20 नवंबर को ELC-2.0 विशेष अभियान | मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्देश

झारखंड में 19-20 नवंबर को ELC-2.0 विशेष अभियान | मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्देश

by firstreport desk2
1 day ago
0

19 और 20 नवंबर को झारखंड में आयोजित होगा ELC-2.0, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए सभी ELCs को सक्रिय करने...

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर | Jharkhand Finance Minister

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर | Jharkhand Finance Minister

by firstreport desk2
2 days ago
0

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: नई दिल्ली सम्मेलन में गरजे झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    20 shares
    Share 8 Tweet 5
  • झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    217 shares
    Share 87 Tweet 54
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49

अभी अभी

उपचुनाव शेड्यूल 2026: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें पूरा विवरण

चुनाव आयुक्त डॉ. एसएस संधू को नोटिस का सच: निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने सोशल मीडिया दावों पर दी सफाई

September 20, 2026
झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

September 20, 2026
लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

September 20, 2026
BJP vs Congress in Jharkhand: ‘भाजपा को हर मुसलमान में घुसपैठिया दिखता है’ – कांग्रेस का करारा हमला

झारखंड कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी, 3 दिनों में मांगा जवाब

September 20, 2026
नई दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद: डिजिटल मीडिया की रिपोर्ट पर चुनाव अधिकारी का स्पष्टीकरण, जानें ड्राफ्ट रोल से क्यों हटे नाम

दिल्ली में VIPs को क्यों मिले वोटर लिस्ट नोटिस? मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने स्थिति की साफ, जानें पूरी वजह

September 20, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.