Sunday, January 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » करेला से स्ट्रॉबेरी तक ड्रिप सिंचाई बनी महिला किसानों के बदलाव की मिसाल !

करेला से स्ट्रॉबेरी तक ड्रिप सिंचाई बनी महिला किसानों के बदलाव की मिसाल !

मुख्यमंत्री के निर्देश पर महत्वाकांक्षी झिमड़ी परियोजना को मिला दो वर्ष का विस्तार, 30 हजार से अधिक महिला किसान होंगी लाभान्वित.

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in कृषि, झारखंड, दुमका, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
करेला से स्ट्रॉबेरी तक ड्रिप सिंचाई बनी महिला किसानों के बदलाव की मिसाल !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका की पूजा सोरेन के लिए सिंचाई और पूंजी के अभाव में खेती करना भी मुश्किल था। लेकिन पूजा ने सखी मंडल और झिमड़ी परियोजना से जुड़कर खेती और अपनी जिंदगी को नई दिशा दी। उसने ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाई और करेले की व्यावसायिक खेती शुरू की। आज पूजा सालभर करेला, मिर्च और स्ट्रॉबेरी जैसी फसलों की खेती कर रही हैं। ड्रिप से पौधों को समय पर नमी और पोषण मिला, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों बढ़ी। समूह के सहयोग से बाजार से सीधा जुड़ाव हुआ और हाल ही में उन्होंने करेले को 35-40 रुपये प्रति किलो बेचकर एक लाख रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित की। लगातार उत्पादन और उचित मूल्य मिलने से उनकी सालाना आय 4 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।यह सिर्फ पूजा के बदलाव की कहानी नहीं है बल्कि पूजा जैसी कई महिलाओं ने झिमड़ी परियोजना से जुड़कर खेती का नया अध्याय शुरू किया है। खूंटी के कर्रा प्रखंड की विनीता देवी ने भी 2022 में झिमड़ी परियोजना से जुड़कर पहली बार फ्रेंच बीन्स की खेती की। उन्होंने केवल 12,300 रुपये की लागत से 51,540 रुपये का लाभ कमाया। परियोजना से उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली के साथ पॉली नर्सरी हाउस भी मिला, जिससे पौधे खराब मौसम और कीटों से सुरक्षित रहते हैं। आज विनीता करेले की खेती कर रही हैं और उनकी सालाना आमदनी लगभग 1.20 लाख रुपये है। वे बताती हैं पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन सखी मंडल से जुड़ने के बाद हालात बदल गए। ड्रिप सिंचाई से अधिक फसल उग रही है और इसमें पारंपरिक खेती की तरह ज्यादा श्रम की भी जरूरत नहीं पड़ती।वहीं रांची के नगड़ी प्रखंड की मधुबाला देवी पहले सीमित संसाधनों और सिंचाई की कमी के कारण खेती से बहुत कम आय कमा पाती थीं। लेकिन झिमड़ी परियोजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाने के बाद उनका जीवन बदल गया। उन्होंने 25 डिसमिल भूमि पर सब्जियों की खेती शुरू की। आधुनिक तकनीकों से उगाई गई उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों ने उनकी आय दोगुनी कर दी। अब मधुबाला सालाना करीब 2 लाख रुपये कमा रही हैं और ‘लखपति दीदी’ की सूची में शामिल हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर झिमड़ी परियोजना को मिल रहा दो वर्ष का विस्तार

राज्य में किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली झारखण्ड माइक्रो ड्रिप इरिगेशन परियोजना को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर झिमड़ी परियोजना को दो वर्ष का विस्तार मिल चुका है। इस परियोजना के जरिये ही किसान अपनी सफलता की नई कहानी लिख रहें हैं हैं। झारखण्ड स्टेट लाइव्लीहुड प्रोमोशन सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लागू इस परियोजना ने अप्रैल 2025 तक किसानों की आय और कृषि उत्पादकता में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। परियोजना की सफलता और ग्रामीण किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने झिमड़ी परियोजना को 2027 तक का अवधि विस्तार दिया है। इस विस्तार से राज्य के 30 हजार से अधिक किसान सीधे लाभान्वित होंगे। वर्तमान में 9 जिलों के 30 प्रखंडों में 28,298 महिला किसान इस योजना से जुड़कर माइक्रो ड्रिप इरिगेशन तकनीक के माध्यम से सालभर खेती कर रहीं हैं। उन्हें वर्मी कम्पोस्ट, पॉली नर्सरी हाउस के साथ-साथ तकनीकी प्रशिक्षण और निरंतर सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये भीपढ़िये

झारखंड के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन दिल्ली में करने पर हर्ष व्यक्त किया !

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया संबोधित !

सीएम हेमंत सोरेन२६जनवरी को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराना गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान है :बाबूलाल मरांडी !

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

आय में दोगुनी बढोतरी, फसल उपज में रिकॉर्ड सुधार

बता दें परियोजना से जुड़कर किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि हुई है। ओरमांझी, कुड़ू और कांके जैसे इलाकों के किसान केवल रबी सीजन में ही 32,000 से 48,000 रुपये तक कमा रहे हैं। वहीं औसत उपज 536 किलो से बढ़कर 1,318 किलो प्रति 0.1 हेक्टेयर प्रति सीजन हो गई है। आलू, लौकी और फूलगोभी जैसी फसलों ने बेहतरीन उत्पादकता दी, जबकि स्ट्रॉबेरी, मिर्च और मटर ने किसानों की नकदी आय को बढ़ाया।

सिंचाई में तकनीकी बदल किसानों को प्रशिक्षण और नई तकनीक

परियोजना के तहत अब तक 28,298 माइक्रो ड्रिप इरिगेशन सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिनसे 2,829 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिला है। इससे पानी की बचत, सालभर खेती और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हुआ है।13,000 से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। 50 एफटीसी, 88 बीआरपी और 1,000 से ज्यादा सीआरपी किसानों तक तकनीकी सहयोग पहुंचा रहे हैं। 5,224 किसान Samiksha ऑनलाइन मॉड्यूल से भी जुड़े।

जैविक खेती को बढ़ावा, बाजार तक जोड़ने की सुविधा

उन्नत बीज किस्मों, वर्मी कम्पोस्ट और जैव-कीटनाशकों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। मिट्टी और नर्सरी सुधार के लिए 13,289 पॉली नर्सरी हाउस और 21,871 वर्मी कम्पोस्ट इकाइयाँ लगाई गई हैं। 15 सोलर कोल्ड चैंबर, 198 इम्प्लीमेंट बैंक और 14 मल्टी पर्पज कम्युनिटी सेंटर (MPCC) पूरी तरह से संचालित हो चुके हैं। इनका संचालन उत्पादक समूहों द्वारा किया जा रहा है। इन सुविधाओं से किसानों को अपने उत्पाद को लंबे समय तक ताजा रखने, जरूरी उपकरण समय पर उपलब्ध कराने और सामूहिक रूप से बाजार तक पहुंच बनाने में मददमिली है।

Tags: #drip# irrigation# become# example# change# women #farmers
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की !

उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

जमशेदपुर :. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के सफल आयोजन पर आयोजन समिति को पत्र लिखकर हार्दिक...

गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न !

गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रांची मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख...

एनयूएसआरएल रांची और केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के बीच हुआएमओयू !

एनयूएसआरएल रांची और केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के बीच हुआएमओयू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और केआईआईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर के स्कूल ऑफ...

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच  विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची / लंदन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह भेंट...

सह प्रवक्ता  विनोद कुमार पाण्डे के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डे के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति...

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को ऐतिहासिक मजबूती: केंद्र से मिली बड़ी मंजूरी !

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को ऐतिहासिक मजबूती: केंद्र से मिली बड़ी मंजूरी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

नई दिल्ली/रांची:- नई दिल्ली में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    10 shares
    Share 4 Tweet 3
  • इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन देर रात दावोस से पहुँचे लंदन !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन के बाद कल्पना सोरेन सर्वोच्च सम्मान व्हाइट बैज से सम्मानित किया गया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

January 25, 2026
झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

January 25, 2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

January 25, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया  भाषण !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया भाषण !

January 25, 2026
झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

January 25, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.