Friday, January 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 2025 संस्थान परिसर मे आयोजित किया जाएगा !

किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 2025 संस्थान परिसर मे आयोजित किया जाएगा !

मेला व प्रदर्शनी के दोनों दिन 1500-2000 किसान भाग लेंगे

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in कृषि, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 2025 संस्थान परिसर मे आयोजित किया जाएगा !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची, झारखंड: 20-21 फरवरी, 2025 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (पूर्व में, भारतीय प्राकृतिक राल एवं गोंद संस्थान ) नामकुम, रांची द्वारा दिनांक 20-21 फरवरी, 2025 को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 2025 का आयोजन संस्थान परिसर में किया जा रहा है।

आयोजन का उद्घाटन 20 फरवरी, 2025 को दोपहर 12:00 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। साथ ही इस क्षेत्र के विधायक श्री राजेश कच्छप (खिजरी, झारखंड) भी इस कार्यक्रम को सुशोभित करेंगे ।

मेला व प्रदर्शनी के दोनों दिन 1500-2000 किसान भाग लेंगे, जबकि भाकृअनुप, कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs) और राज्य कृषि विभागों से लगभग 60 अधिकारी एवं विशेषज्ञ इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

ये भीपढ़िये

वैश्विक मंच पर क्रिटिकल मिनरल्स का पॉवर हब बनने को तैयार झारखण्ड !

गालूडीह ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या का खुलासा !

अंश-अंशिका प्रकरण में डीजीपी ने की रिवॉर्ड की घोषणा !

नदियां खत्म तो मानव सभ्यता खत्म: अंशुल शरण !

प्रदर्शनी एवं किसान गोष्ठी
इस आयोजन के दौरान, 60 विशेषज्ञ एवं अधिकारी विभिन्न तकनीकों, उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित है :
नई कृषि तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन, जो किसानों की उपज और कृषि आय बढ़ाने में सहायक होंगे।

संस्थान द्वारा विकसित मूल्यवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, जिससे निर्यात और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

कृषि उपोत्पादों से विकसित उच्च मूल्य वाले अणु, जो ग्रामीण औद्योगीकरण को गति प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही दोनों दिन किसान गोष्ठी (तकनीकी सत्र) आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए जाएंगे:
वैज्ञानिक लाख खेती (Scientific Lac Cultivation) – लाख उत्पादन की उन्नत विधियाँ और बाजार संभावनाएँ।

मधुमक्खी पालन (Bee Keeping) – मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकें और शहद उत्पादन बढ़ाने के उपाय।

लाख-आधारित मिश्रित फसल प्रणाली (Lac Integrated Cropping System) – लाख उत्पादन के साथ अन्य फसलों को शामिल कर अधिक लाभ कमाने की विधियाँ।

कृषि यंत्रीकरण (Farm Mechanisation) – कृषि में नई मशीनों और उपकरणों का उपयोग।

पशुपालन (Animal Husbandry) – पशुपालन की उन्नत तकनीकें, पशु स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन वृद्धि।

मशरूम उत्पादन (Mushroom Cultivation) – मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक विधियाँ और व्यावसायिक संभावनाएँ।
इन सत्रों में विशेषज्ञ किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराएंगे, जिससे उन्हें आधुनिक कृषि और उद्यमिता में नए अवसर प्राप्त होंगे।

संस्थान का लक्ष्य और प्रमुख पहल
भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान का उद्देश्य आयात प्रतिस्थापन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कृषि उपोत्पादों से उच्च मूल्य वाले अणुओं का विकास करना तथा ग्रामीण औद्योगीकरण को गति देना है। अगले 25 वर्षों में इसे विश्व के अग्रणी कृषि अनुसंधान संस्थानों में शामिल करने के लिए निम्नलिखित प्रमुख प्रयास किए जा रहे हैं:
लाख को राष्ट्रीय स्तर पर कृषि उपज का दर्जा दिलाना – लाख उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने के लिए इसे कृषि उपज के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास जारी हैं।

चक्रीय कृषि को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण एवं कौशल विकास – टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए एक अत्याधुनिक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी।

गुणवत्ता नियंत्रण और परीक्षण सुविधाओं का विस्तार – लाख एवं अन्य कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और निर्यात को बढ़ावा देने हेतु व्यावसायिक परीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के परीक्षण के लिए एक रेफरल प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।

संस्थान चक्रीय कृषि को बढ़ावा देने के लिए नवाचार, अनुसंधान और प्रभावी नीतियों के विकास पर कार्य कर रहा है। यह प्रयास राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कृषि की स्थिरता, उत्पादकता और नवाचार को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

समापन समारोह
समापन समारोह 21 फरवरी, 2025 को दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें पद्मश्री अशोक भगत, सचिव, विकास भारती, बिशुनपुर, गुमला मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. अमित पांडे, निदेशक, आईसीएफआरई-वन उत्पादकता संस्थान, रांची, एवं डॉ. एन. बी. चौधरी, निदेशक, सीएसबी-केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रांची, विशिष्ट अतिथि होंगे।

संस्थान के निदेशक, डॉ. अभिजीत कर ने सभी किसानों, कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों एवं नीति- निर्माताओं को इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

***

Tags: #Kisan Fair cum# Agricultural Exhibition 2025 is# being organized # institute premises.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की !

केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज मकर संक्राति के अवसर...

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

रांची :झारखण्ड जैसे राज्य के लिए विश्व आर्थिक मंच में भागीदारी महज वैश्विक संवाद तक सीमित नहीं है बल्कि भारत...

झारखंड बोर्ड (JAC) 2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी !

झारखंड बोर्ड (JAC) 2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट...

पुलिस के हत्थे चढ़ा JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह !

पुलिस के हत्थे चढ़ा JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

लातेहार : लातेहार पुलिस ने JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी कुमार...

एसीबी जांच एजेंसी की तरह नहीं वसूली एजेंट की तरह काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

एसीबी जांच एजेंसी की तरह नहीं वसूली एजेंट की तरह काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में एसीबी द्वारा की जा रही शराब...

मकर संक्रांति पर ‘राहुल पतंग’ से भाजपा को दो-टूक संदेश, आसमान में गूंजा !

मकर संक्रांति पर ‘राहुल पतंग’ से भाजपा को दो-टूक संदेश, आसमान में गूंजा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक पतंगबाजी के माध्यम से भाजपा सरकार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन  !

    झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा – कमलेश !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा केलिए समर्पित….आदित्य साहू !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में देश के दस राज्य लेंगे भाग !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

मंजूनाथ भजन्त्री से डैंजर्स ऐडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉगेस्ट वर्ल्ड टूर टीम ऑन फुट जर्नी ने की शिष्टाचार मुलाकात !

मंजूनाथ भजन्त्री से डैंजर्स ऐडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉगेस्ट वर्ल्ड टूर टीम ऑन फुट जर्नी ने की शिष्टाचार मुलाकात !

January 15, 2026
लापता बच्चे हुए बरामद, पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ:बाबूलाल मरांडी !

लापता बच्चे हुए बरामद, पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ:बाबूलाल मरांडी !

January 15, 2026
घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

January 15, 2026
बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा केलिए समर्पित….आदित्य साहू !

बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा केलिए समर्पित….आदित्य साहू !

January 15, 2026
झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

वैश्विक मंच पर क्रिटिकल मिनरल्स का पॉवर हब बनने को तैयार झारखण्ड !

January 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.