Wednesday, April 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रात में ही श्रद्धालुओं से फुल हो गई अयोध्या !

रात में ही श्रद्धालुओं से फुल हो गई अयोध्या !

मुख्यमंत्री रोजाना कर रहे अयोध्या में व्यवस्थाओं की समीक्षा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in उत्तरप्रदेश, पॉलिटिक्स, यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
रात में ही श्रद्धालुओं से फुल हो गई अयोध्या !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद शाम से ही श्रद्धालुओं के अयोध्या आने का शुरू हुआ सिलसिला गुरुवार दोपहर बाद तक जारी रहा। आलम यह रहा कि रातों-रात अयोध्या की सड़कें श्रद्धालुओं से खचाखच भर गईं। भोर होते ही जय श्रीराम के जयकारों से अयोध्या गुंजायमान हो गई। जानकारों के मुताबिक 96 घन्टे में करीब 65 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। उधर, बढ़ती भीड़ देखकर नगर के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। रातभर पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु सीधे रामनगरी पहुंच रहे हैं। आंखों में श्रद्धा व सिर पर गठरी लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। भोर में चार बजे से सरयू के घाटों पर स्नान शुरू हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओ ने हनुमानगढ़ी व राम मंदिर का रुख किया। रामपथ और भक्तिपथ पर श्रद्धालुओं का सैलाब देख हर कोई अचंभित दिखा। आराध्य के दर्शन पाने को श्रद्धालु देर रात तक कतार बद्ध दिखे। एक अनुमान के मुताबिक राममंदिर में रोजाना तीन लाख व हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। इसके लिए मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाकर लगभग 18 घण्टे कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में जिला प्रशासन को समय-समय पर निर्देशित भी कर रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक श्रद्धालु की सेवा में जुटे हुए हैं।

सेवा में जुटी पुलिस, पिला रही पानी
श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि परिसर में पुलिस की तरफ से पानी पिलाया जा रहा है। इसके अलावा सेहत का ख्याल रखने के लिए मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी और वालंटियर श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात कर दिए गए हैं। अयोध्या आने वाले मुख्य मार्ग के थाने और चौकियों के साथ रेलवे से संपर्क कर श्रद्धालुओं की संख्या का पूर्वानुमान भी लगाया जा रहा है।

ये भीपढ़िये

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी !

बिहार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदाकी 13वीं बैठक सम्पन्न !

सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई !

यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !

तीन मार्गों पर बन गए होल्डिंग एरिया
रामनगरी में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गोंडा, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और लखनऊ रोड होल्डिंग एरिया बना दिया गया है, ताकि भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को वहां रोका जा सके। वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात से बड़ी से संख्या में श्रद्धालु दर्शन को अयोध्या पहुंच रहे हैं।

नगर आयुक्त संतोष शर्मा डटे, खुद किया अनाउंसमेंट
महाकुंभ से भारी संख्या में रेलमार्ग से भी अयोध्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा शाम को रेलवे स्टेशन कैंट के आस-पास और गुरु गोविंद सिंह चौराहे पर लाउड स्पीकर के माध्यम से अपील की गई है कि वे रेलवे स्टेशन कैंट के निकट बने आश्रय स्थल में ही ठहरें। यह अनुरोध श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।

सुरक्षा मानकों के मुताबिक कराया जा रहा है दर्शन
जिले के वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। लगातार समुचित दर्शन की व्यवस्था बनाए हुए हैं। शहर में एडीजी जोन लखनऊ एसबी शिरोडकर आईजी प्रवीण कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नैयर ने कमान संभाल रखी है। राम जन्मभूमि परिसर में एसपी सुरक्षा बलरामचारी ने मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा मानकों के अनुसार दर्शन कराया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस, पीएसी के अलावा अर्धसैनिक बलों को लगाया गया है। एडीजी जोन, मंडलायुक्त व आईजी बिरला धर्मशाला से लता चौक तक पैदल चलकर श्रद्धालुओं से बातचीत की व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Tags: #Ayodhya became filled # devotees #night itself .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बढ़ती गर्मी और जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास !

बढ़ती गर्मी और जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :बढ़ती गर्मी और जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज...

मध्य-पूर्व के हालात को देखते हुए यूरिया आपूर्ति पर केंद्र सरकार बनाए ठोस रणनीति – शिल्पी नेहा तिर्की !

मध्य-पूर्व के हालात को देखते हुए यूरिया आपूर्ति पर केंद्र सरकार बनाए ठोस रणनीति – शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :आज “दिशा” जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति, रांची की बैठक में शामिल होकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार...

झारखंड  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना !

झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की...

मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है !

मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प सभागार' में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद...

भाजपा ही विकास केलिए समर्पित….बाबूलाल मरांडी  !

भाजपा ही विकास केलिए समर्पित….बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48
  • इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों -सोनाल शान्ति !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट – बीजेपी !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • चाय बागान क्षेत्रों में आदिवासियों की स्थिति अत्यंत दयनीय,एकजूट होकर लडे. -हेमंत सोरेन !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

April 8, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी !

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी !

April 8, 2026
सांप्रदायिक उन्माद, हिंसा की भाषा बोलना कांग्रेस के डीएनए में…आदित्य साहू !

सांप्रदायिक उन्माद, हिंसा की भाषा बोलना कांग्रेस के डीएनए में…आदित्य साहू !

April 8, 2026
सीसीएल की स्वास्थ्य सेवाएँ बनीं जनविश्वास का सशक्त आधार !

सीसीएल की स्वास्थ्य सेवाएँ बनीं जनविश्वास का सशक्त आधार !

April 8, 2026
राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !

राज्य के सभी पंचायतों में स्थापित होंगे ‘हेल्थ कॉटेज’ – डॉ. इरफान अंसारी !

April 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.