2023 की दीपावली अयोध्या वासियों के लिए पिछले साल के मुकाबले इस साल कुछ ज्यादा ही अनोखी और खास होने वाली है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में इस वर्ष 22 लाख 23 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव नाम अयोध्या का नाम एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया है। पिछले साल के मुकाबले 6 लाख 47 हजार अधिक दीप इस वर्ष जलाए गए हैं।
अयोध्या मानों दैविक शक्तियों से अलौकिक हो उठा है। दीप प्रज्वलन प्रारंभ प्रारंभ करते ही पूरा वातावरण श्री राम जय राम जय जय राम के गीत से गूंज उठा। ड्रोन की सहायता से अयोध्या की भव्यता तथा दीपों की गणना की गई जिसके बाद एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर वह कंसलटेंट निश्चल बारोट द्वारा इस दीपोत्सव की जानकारी दी गई। इसके बाद उसने भारत का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल प्रयास के कारण ही यह हो पाया है। इसके साथ ही इस त्यौहार को मनाने के लिए राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय वह इससे जुड़े कई विश्वविद्यालय के शिक्षक छात्रों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही है।











