Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न !

ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न !

केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास ,भारत सरकार अन्नपूर्णा की अध्यक्षता में .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, हजारीबाग
Reading Time: 1 min read
A A
0
ज़िला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास ,भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक 7 जनवरी को समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक बरही मनोज यादव, विधायक बरकट्ठा अमित यादव, विधायक मांडू, विधायक बड़कागांव, विधायक बगोदर,जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष जिला परिषद, उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम,उज्जवला योजना, के तहत रेलवे, हाईवे, वाटर वेज, माइंस आदि से संबंधित आधारभूत संरचना निर्माण की योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना,पीएमकेएसवाई, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की सभी योजना की पहुंच आम जनता तक सुगमता से पहुंचे हम सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। जनकल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ सही लाभुक तक एवं गुणवत्ता और तत्परता से मिले इसके लिए हमारी सजगता एवं संवेदनशीलता जरूरी है। काम की गुणवत्ता के साथ समझौता स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने की जरूरत है। निगरानी प्रणाली में जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेवार बनाकर गुणवत्ता की सतत मॉनिटरिंग की जाए, समय पर योजना पूरा हो यह सुनिश्चित करें।
योग्य लाभुकों को उनका हक मिले तथा समयबद्ध तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन हो।
केंद्रीय मंत्री ने विभागवार किए जा रहें कार्यों की समीक्षा की तथा कई आवश्यक निर्देश दिए।
सर्वप्रथम माननीय सांसद हजारीबाग ने प्रमुख तकनीकी विभागो के द्वारा जारी निविदा प्रक्रियाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उन प्रक्रियाओं को सुगम एवं पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।
जलापूर्ति योजना विधायक सदर प्रदीप प्रसाद ने शहरी जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने को कहा। उन्होंने कहा जिलापूर्ति योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है, इस ग्रामीण तथा शहरी जिलापूर्ति योजना की नियमित रूप से निगरानी की जानी आवश्यक है। सभी गांव के सभी घरों को नल से जल मिले जल जीवन मिशन का यही उद्देश्य है।
नगर निगम इलाकों में हर घर नल से जल आपूर्ति में संबंधित कार्यकारी एजेंसी को घरों तक सर्विस कनेक्शन के कार्य में गति लाने का निदेश दिया।
माननीय सांसद हजारीबाग ने जल नल योजना से निर्माणाधीन बोरिंग पाइपलाइन की गुणवत्ता आदि की शिकायतों के संदर्भ में प्रखंडवार जनप्रतिनिधियों को समाहित करते हुए जांच कमिटी के माध्यम से सभी योजनाओं का जांच करने का निर्देश दिया।

कृषि विभाग के द्वारा संचालित मिलेट मिशन,टपक सिंचाई, कृषि ऋण माफी योजना, कृषक पाठशाला तथा कुसुम योजना के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुसुम योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसकी जानकारी सभी कृषकों को होनी चाहिए इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।
सांसद ने विभागीय अधिकारी को लाभुक के चयन में पारदर्शिता बरतने एवं संवेदनशीलता के कार्य करने का निर्देश दिया।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान माननीय विधायक बरकट्ठा ने अनुबंधित श्रमिकों के मानदेय का ससमय भुगतान करने को कहा। साथ ही अन्य विधायक गणों ने अब तक कई गांव में बिजली न पहुंचने की शिकायत की तथा वैसे गांव की सूची बनाकर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात केंद्रीय मंत्री ने भी इस पर बल देते हुए वैसे सभी स्थानों जहां बिजली नहीं पहुंची है को ऊर्जानवित करने का निर्देश दिया। मौके पर सुदूरवर्ती क्षेत्रो के विद्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सुगम तथा निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए। जायसवाल ने कहा कि खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया में ज्यादा वक्त लगता है जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए इस प्रक्रिया में लगने वाले समय में कमी लाए। विद्युत विहीन गांव तक बिजली पहुंचाने में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए वन विभाग एवं बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कही।

ये भीपढ़िये

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

आपूर्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धान अधिप्राप्ति की खरीद में अत्यधिक समय लगने के कारण कृषक अनाज को बिचौलियों को बेच दे रहे है जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही गरीबों के हक का अनाज समय पर और सही वजन में मिले इसके लिए लाभुकों का शिकायत सुविधा की जानकारी हर पीडीएस दुकान पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था हो एवं लाभुकों के अधिकारों के साथ हेराफेरी करने वाले पीडीएस के दुकानदारों पर सतर्कता समिति को सक्रिय कर कारवाई सुनिश्चित करें।

भू अर्जन एनएचएआई सड़क निर्माण के क्रम में केशरहिंद जमीन पर लंबे समय से बने मकान का आकलन कर मुआवजा देने को लेकर बरकठ्ठा विधायक ने मामला उठाया।

शिक्षा विभाग
बड़कागांव के हेन्देगीर विद्यालय के बगल में पुलिस कैंप को हटाने और बड़कागांव के चेपाकला के मध्य विद्यालय को शिफ्ट करने की बात कही।

नगर निगम
झीलों की सफाई के लिए वीड हार्वेस्टर मशीन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और मशीन में आ रही समस्या को दूर कर शहरी क्षेत्र के अन्य जलाशयों की सफाई कराने को कहा।

समाज कल्याण
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी माननीय मंत्री ने ली। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अब तक 84132 किशोरियों को लाभान्वित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गत वर्ष 512 लाभुकों को लाभ दिया गया है। स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ₹4000 प्रतिमाह बच्चों को दी जाती है जिसके तहत 339 बच्चे आच्छादित हैं तथा 35 नए बच्चों को आच्छादित किया जा रहा है। समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया पीएम जनमन योजना के लिए 18 आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। जिले में 1770 आंगनबाड़ी संचालित है,जिनमें से 187 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में तब्दील किया गया है। 109 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए विभाग द्वारा आवंटन प्राप्त हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग मौके पर विधायकों के जिला के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर के प्रतिनियुक्ति करने की बात कही। सांसद मद से प्रदत एम्बुलेंस को क्रियाशील अवस्था में रखने को कहा।
इस दौरान टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सबों को शपथ दिलाई गई।

Tags: #District Development# Coordination #Evaluation# Committee meeting #concluded.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में  उद्यान निदेशालय, झारखण्ड  एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न  !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा में जेंडर रेस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन" को सशक्त बनाने के विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया।...

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी  समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की !

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

झारखंड :रांची. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि कृषि क्षेत्र और झारखण्ड के किसानों...

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

March 13, 2026
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

एलपीजी , खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित !

March 13, 2026
नवनियुक्त कुलपति  राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

March 13, 2026
ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

March 13, 2026
अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

March 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.