हजारीबाग :झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तारलोक सिंह चौहान आज 3 सितंबर को अपने निजी दौरे पर हजारीबाग पहुंचे। उनके आगमन पर हजारीबाग परिसदन भवन में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शिष्टाचार भेंट की।
मुख्य न्यायाधीश ने अपने भ्रमण के दौरान हजारीबाग स्थित सिविल कोर्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने सिविल कोर्ट भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणजीत कुमार व न्यायालय के अधिवक्ता व अधिकारी मौजूद रहे।
अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !
रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...












