हजारीबाग :राज्यपाल सचिवालय, रांची से निर्गत पत्रांक आई आर सी एस 02/2015 (खण्ड-1)-2300/रा०स० 21 अगस्त 2025 के माध्यम से हजारीबाग निवासी तनवीर सिंह को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड राज्य शाखा का उपसभापति (वाइस चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। तनवीर सिंह वर्तमान में हजारीबाग रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव पद पर कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल में संस्था के विकास हेतु कई उल्लेखनीय पहलें की गईं। रेड क्रॉस भवन का सुंदरीकरण कर उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया तथा ब्लड बैंक की स्थापना की प्रक्रियाओं को पूरा किया गया है, जिसका उद्घाटन शीघ्र प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त संस्था की कार्यक्षमता और सामाजिक सेवा कार्यों को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। तनवीर सिंह को सामाजिक कार्यों की प्रेरणा अपने पिता स्वर्गीय प्रीतम सिंह से मिली, जो स्वयं हजारीबाग रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रह चुके थे और अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे। स्व. प्रीतम सिंह ने अपने जीवनकाल में 100 से अधिक बार रक्तदान कर मानवता के प्रति अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। पिता के निधन के बाद तनवीर सिंह ने अपनी शिक्षा को पूर्ण करके उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और आज भी उसी दिशा में निरंतर कार्यरत हैं। नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही हजारीबाग सहित पूरे राज्य से तनवीर सिंह को शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं। सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्कों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में शुभकामनाएँ उनके पास पहुँची हैं। श्री सिंह की उपसभापति के रूप में नियुक्ति से यह आशा लगाया जा रहा है की झारखंड राज्य में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी होंगी तथा सेवा, सहयोग और मानवता के क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। तनवीर सिंह ने कहा कि मुझे उपसभापति (वाइस चेयरमैन), इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड का दायित्व सौंपने के लिए मैं राज्यपाल महोदय एवं संस्था के पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं इस अवसर पर विशेष रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा दी गई शुभकामनाओं और प्रोत्साहन के लिए मैं उनका भी आभारी हूं यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं अपने पिता स्व. प्रीतम सिंह से मिली प्रेरणा को संकल्प मानते हुए समाजसेवा और मानवता की दिशा में निरंतर कार्य करता रहूँगा।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !
लंदन/रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा...












