रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 44 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक प्रदान किया गया। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक रांची के पारसनाथ ओझा को दिया गया, वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी साकेत कुमार सिंह समेत 35 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पुलिस पदक तथा 8 पुलिस पदाधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
हजारीबाग चिकित्सा प्रभारी 4 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार !
हजारीबाग : जिले के बरही प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने...