Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नवनियुक्त चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र !

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नवनियुक्त चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र !

56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी ,38 चिकित्सा पदाधिकारी ,11 दंत चिकित्सक ,57 ओटी टेक्निशियन की हुई नियुक्ति .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, शिक्षा, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नवनियुक्त चिकित्सकों  को दिया नियुक्ति पत्र !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच स्वास्थ्य झारखंड सुखी झारखंड को पूरा करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है । आने वाले दिनों में झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफ़ी बदलाव देखने को मिलेगा । रिम्स में मरीजों के दबाव को कम करने के लिए बहुत जल्द ही 5 सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल की स्थापना करने जा रहे हैं । झारखंड में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ,इसी क्रम में आज डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है । इससे पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया था । जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 10 हज़ार से अधिक बहाली की जाएगी । रिटायर डॉक्टर्स से भी सेवायें ली जाएगी । वह बुधवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी , चिकित्सा पदाधिकारी , दंत चिकत्सक और ओटी टेक्निशियन के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे ।इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त चिकत्सकों को बधाई दी साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

समाज को दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नवनियुक्त चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है ।अब आप जानता के बीच जाकर अपनी सेवाएं देंगे । आपनी क्षमता से समाज को एक खूबसूरत दिशा देने का प्रयास करेंगे । आपकी पोस्टिंग विभिन्न अस्पतालों में होगी ,आपका प्रयास होना चाहिए कि मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले। चिकित्सक मरीज़ों की जान बचाने का काम करते हैं इसलिए हमे उनका मनोबल भी बढ़ाने का काम करना होगा । उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ हूँ हमलोग कदम से क़दम मिला कर चलेंगे और झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत आगे तक लेकर जाएँगे ।

ये भीपढ़िये

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की !

स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा है मजबूत

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य को बहुत जल्द कई मेडिकल कॉलेज भी देने जा रहे हैं साथ ही साथ मेडिकल सीटें भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है । हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाने की व्यवस्था करने जा रहे हैं। एआई टेक्नोलॉजी के तहत इलाज की व्यवस्था की जाएगी । जल्द ही रोबोटिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से इलाज की व्यवस्था की जाएगी। 108 एम्बुलेंस का विस्तार करने जा रहे हैं साथ ही रिमोट एरिया में बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था करने जा रहे हैं।

एयर एम्बुलेंस के माध्यम से हजारों लोगों की बचाई गई जान

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना का प्रयास किया जा रहा है । इसी के तहत राज्य में आम लोगों के लिए एयर एम्बुलेंस की सेवा शुरू की गई थी। इस सुविधा के माध्यम से हज़ारों लोगों कि जान बचाने का काम किया गया । इसी के तर्ज पर प्रत्येक जिले में हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा देने पर विचार किया जा रहा है ।

सरकार के साथ अन्य सेक्टर भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में करें काम

राज्य में स्थापित बड़ी कंपनियों को सीएसआर फण्ड के माध्यम से भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है । प्राइवेट हॉस्पिटल्स को मरीजों की मौत पर उनके बकाए बिल को माफ करने का भी निदेश दिया गया है ताकि मरीज के परिजनों को उनके दुख की घड़ी में परेशान ना होना पड़े। इसका सख्त पालन करने का निदेश उन्होंने दिया है ।

मरीज़ों का बेहतर तरीके से करें इलाज

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार ने नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई दी । कहा कि अब आप लोग जीवन के दूसरे पड़व में कदम रख रहे हैं । पढ़ाई खत्म कर कर अब प्रोफेशनल बनने जा रहे हैं। चिकित्सक होने की नाते आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। अब लोग आपकी तरफ़ आशा भरी नज़रों से देखेंगे। अब आपके पास जो भी मरीज़ इलाज कराने आयें आप उसका बेहतर तरीक़े से इलाज करेंगे ताकि उनको संतुष्टि मिले ।

इस अवसर पर अभियान निदेशक श्री अबु इमरान सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे ।

Tags: #Health Minister Dr. Irfan Ansari# gave appointment letters # newly appointed doctors .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

by firstreport desk2
9 hours ago
0

रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के...

सामाजिक समरसता व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है इफ्तार पार्टी का उद्देशय- मिथिलेश ठकुर !

सामाजिक समरसता व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है इफ्तार पार्टी का उद्देशय- मिथिलेश ठकुर !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मर्चा गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से अंशकालीन व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अंशकालीन व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड राजकीय पॉलिटेक्निक अंशकालीन व्याख्याता संघ...

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

by firstreport desk2
2 days ago
0

चाईबासा :दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती, बंदूक की नोक पर 15 लाख की लूट; स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाकर...

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना, : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में अररिया जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

March 12, 2026
सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

March 12, 2026
रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

March 12, 2026
गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

March 12, 2026
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

March 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.