रांची के नवीन सरना कॉलेज के हॉस्टल परिसर में आज बवाल हो गया . यहां हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस टीम को स्टूडेंट्स के भारी विरोध का सामना करना पड़ा .नवीन सरना कॉलेज का हॉस्टल सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में है। कोर्ट के आदेश पर दिन के करीब 11 बजे कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में पुलिस फोर्स हॉस्टल खाली कराने पहुंची थी. स्टूडेंट्स को जब भनक लगी कि पुलिस हॉस्टल खाली कराने पहुंची है तो उनका गुस्सा उबाल पर आ गया. सभी बवाल करने लगे मौके पर मौजूद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने आक्रोशित स्टूडेंट्स को काफी समझाने बुझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। काफी देर हो-हुज्जत होने के बाद स्टूडेंट्स को चार-दिनों की मोहलत दी गयी है। स्टूडेंट्स को साफ कह दिया गया है कि अभी तो पुलिस वापस लौट रही है, पर हॉस्टल को खाली कराने का आदेश कोर्ट का है। चार से पांच दिनों में हॉस्टल खाली कर देना होगा।
सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !
रांची :रांची विमेंस कॉलेज, रांची में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय...











