राँची :राजधानी के पॉश इलाकों में शुमार पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी मंगलवार की दोपहर धमाके की गूंज से दहल उठी। सेल सिटी के ब्लॉक E-1 स्थित एक फ्लैट में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर की है जब ब्लॉक E-1 की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रसोई गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के फ्लैट्स की खिड़कियां तक थरथरा गईं। ब्लास्ट के तुरंत बाद आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया।धमाके की आवाज सुनकर सेल सिटी के सुरक्षाकर्मी और अन्य निवासी मौके पर जमा हो गए. धुएं का गुबार और आग की लपटें देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुंदाग ओपी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। गनीमत यह रही कि आग अन्य फ्लैटों तक फैलने से पहले ही राहत और बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की गई, हालांकि फ्लैट के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है।
आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को सम्मानित करेंगे संजय सेठ !
रांची: शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में वह 25,000...












