Saturday, November 7, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » संगठित आपराधिक गिरोह अपराध पर नकेल कसने पर जोर – डीजीपी !

संगठित आपराधिक गिरोह अपराध पर नकेल कसने पर जोर – डीजीपी !

झारखंड अवैध खनन एवं संगठित अपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी पर रोक थाम दिए निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 years ago
in झारखंड, बोकारो, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
संगठित आपराधिक गिरोह अपराध पर नकेल कसने पर जोर – डीजीपी !
8
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड : बोकारो स्थित बोकारो निवास सभागार में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में बोकारो रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज के  धनबाद एवं बोकारो के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ रेंज में संगठित आपराधिक गिरोह, अपराध नियंत्रण, विधि-व -व्यवस्था संधारण, अवैध खनन, कोयला तस्करी तथा नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियानों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा महत्वपूर्ण अपराध शीर्ष यथा- हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गृहमैदन, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए अपहरण, बलात्कार, पोक्सो एक्ट, अवैध खनन एवं संगठित अपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी पर रोक थाम एवं अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रतिवेदित कांड तथा उसके निष्पादन पर चर्चा किया गया तथा इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना एवं उसमें शामिल सदस्यों को चिन्हित करते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होने पूर्व से भेजे गए एजेण्डा बिन्दुओं के अनुरूप की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी यथा जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों, वर्तमान गतिविधि पर लगातार निगरानी रखते हुए सी०सी०ए० के प्रावधानों के तहत कार्य करने पर विशेष बल दिया। संगठित आपराधिक गिरोह के फरार सदस्यों को हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अंतरजिला  अंतर्राज्यीय आपराधिक गिरोह सदस्यों पर नकेल कसने के लिए क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। उन्होंने सक्रिय अपराधकर्मियों के विरुद्ध सी०सी०ए० के तहत किस जिले से कितने प्रस्ताव भेजे गए, कितने अप्रूव हुए एवं कितने पेंडिंग है, की जानकारी ली। वैसे अपराधी जो बार-बार अपराध करते हैं और उन्हें चिन्हित करते हुए उनकी निगरानी एवं उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।  उनपर लगातार निगरानी रखने के साथ अपराधियों को आश्रय देने वालों की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने वैसे गैंगस्टरों पर हर समय कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो राज्य से बाहर अथवा विदेशों से अपने गिरोहों का संचालन करते हुए भयादोहन कर रहे हैं। जेल से छूटे अपराधकर्मियों का बेल कैन्सिलेशन कराने, स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को सजा दिलाने एवं फरार अपराधकर्मियों के विरूद्ध नियमानुसार पुरस्कार की घोषणा करने का निर्देश दिया।

ये भीपढ़िये

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

SIR पर झूठ फैलाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहा विपक्ष: डॉ. सुकांत मजूमदार का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला !

धँसनिया–आमशहरी सड़क का शिलान्यास, PMGSY योजना से ग्रामीणों को मिलेगी सड़क की सौगात !

सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश !

 

 

इस बैठक में जिला के लंबित वारंट कुर्की का त्वरित गति से निष्पादन करने हेतु लगातार समकालीन अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त इस बैठक में पोक्सो अधिनियम, मानव तस्करी के वैसे कांड जिसमें पीड़ित अभी तक लापता है, के लंबित मामलों, वामपंथी उग्रवाद परिदृश्य की समीक्षा और चल रहे अभियान, उग्रवादियों की चल / अचल संपत्तियों की जाती के प्रस्तावों की स्थिति फरार नक्सली कमांडरों के खिलाफ इनाम घोषणा के प्रस्तावों की स्थिति, पांच वर्ष और दस वर्ष से अधिक अवधि से लंबित मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक, अभियान ने बोकारो जिला में सक्रिय नक्सली दस्ता के खिलाफ कारगर अभियान चलाने पर जोर दिया।पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने क्षेत्र के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण हेतु की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने ड्रग्स (नारकोटिक्स) नेटवर्क एवं अवैध शराब व्यवसाय से जुड़े अपराधकर्मियों का पता करते हुए आखिरी संलिप्त अपराधकर्मी तक पहुँच कर उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने, संगठित रूप से किए जाने वाले अवैध उत्खनन (यथा- कोयला, आयरन और बालू एवं पत्थर) पर पूर्णत रोक लगाने एवं उसपर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के द्वारा जिलों के  न्यायालय परिसर तथा  न्यायाधीशों एवं न्यायिक पदाधिकारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित पूर्व में निर्देशित शॉर्ट टर्म प्लान एवं लॉन्ग टर्म प्लान के ससमय क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया । बैठक में उन्होंने क्षेत्रों में लाइट एवं सी०सी०टी०वी० कैमरा अधिष्ठापित करने की बात कही। उन्होंने सभी जिला में समय एवं स्थान बदलकर वाहन चेकिंग कराने तथा बस स्टैण्ड, टैम्पू स्टैण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों के आस-पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिए ताकि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं लगे और छोटे-छोटे अपराधों पर भी लगाम लगाया जा सके। असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के गलत उपयोग को रोकने हेतु इस पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने पुलिस निरीक्षक पलिस उपाधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस उप महानिरीक्षक को एक नियमित पुलिस प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। पुलिस मुख्यालय के द्वारा समय- दिए गए निर्देशों का अक्षरश एवं स समय अनुपालन किए जाने का निर्देश भी दिया। आगामी त्योहारों यथा- दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व पर विधि-व्यवस्था संधारण पर विशेष जोर दिया साथ ही उक्त अवधि में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।इस बैठक में  अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के अतिरिक्त  मुरारीलाल मीना, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय  संजय आनन्दराव लाटकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, प्रिया दुबे, अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण,  मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार  अमोल विनुकात होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, प्रभात कुमार पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा,  ए० विजया लक्ष्मी, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक,  पटेल मयूर कन्हैयालाल, पुलिस उप महानिरीक्षक, बोकारो, डॉ० शम्स तबरेज, पुलिस उप महानिरीक्षक, बजट, संजीव कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद, कार्तिक एस० पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, रॉची,  आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक, बोकारो, तथा क्षेत्र के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Tags: #jharkhand#ranchiBokaroDGP Jharkhand held a review meeting in BokaroTo curb organized criminal gangs and crime
Share3Tweet2SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ अहम...

झारखंड में SIR सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

झारखंड में SIR सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड में SIR की सुनवाई अवधि 30 दिनों तक बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

झारखंड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रामगढ़ में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश !

झारखंड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रामगढ़ में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रामगढ़ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, होम-टू-रोल वेरिफिकेशन में तेजी लाने के निर्देश ! झारखंड...

झारखंड SIR में चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी! CEO ने जारी की नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट !

झारखंड SIR में चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी! CEO ने जारी की नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड एसआईआर (SIR): चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी, नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट जारी !...

झारखंड में 4 नवंबर को आयोजित होगी पांचवीं BLO-BLA2 बैठक और चुनाव पाठशाला, SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विशेष जोर !

झारखंड में 4 नवंबर को आयोजित होगी पांचवीं BLO-BLA2 बैठक और चुनाव पाठशाला, SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विशेष जोर !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 04 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड सरकार पर साधा तीखा निशाना !

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड सरकार पर साधा तीखा निशाना !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    279 shares
    Share 112 Tweet 70
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    259 shares
    Share 104 Tweet 65
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    246 shares
    Share 98 Tweet 62
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    83 shares
    Share 33 Tweet 21
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    282 shares
    Share 113 Tweet 71

अभी अभी

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

November 7, 2026
इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

November 6, 2026
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

November 6, 2026
झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

November 6, 2026
भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

November 6, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.