Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रिम्स-2 का विरोध नहीं पर इसके लिये खेतीयोग्य खतियानी जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे : बंधु तिर्की !

रिम्स-2 का विरोध नहीं पर इसके लिये खेतीयोग्य खतियानी जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे : बंधु तिर्की !

स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने से परहेज नहीं पर आदिवासियों के पलायन और विस्थापना की कीमत पर ऐसा नहीं होगा.

firstreport desk2 by firstreport desk2
9 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
रिम्स-2 का विरोध नहीं पर इसके लिये खेतीयोग्य खतियानी जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे : बंधु तिर्की !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

रांची :पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि नगड़ी मौजा में खेतीयोग्य खतियानी जमीन पर रिम्स-टू के निर्माण का विरोध पूरी तरीके से नगड़ी के रैयतों एवं ग्रामीणों के जीवन-यापन से जुड़ा मामला है. यहाँ ना तो झारखण्ड में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने का कोई विरोध कर रहा है और न ही किसी को रिम्स-2 से कोई परहेज है. झारखण्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री को यह शुभकामना है कि वे झारखण्ड में रिम्स-टू, थ्री, फोर, फाइव का निर्माण करें और झारखण्ड की स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनायें लेकिन इसके लिये उस नगड़ी मौजा की खतियानी खेतीयोग्य जमीन का अधिग्रहण करना कहीं से भी उचित नहीं है जहाँ वैसे ही आबादी के अनुपात में बहुत कम कृषि योग्य जमीन है और वहाँ के लोग अपने जीवन-यापन के लिये केवल उसी पर निर्भर हैं.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अपनी खेती की जमीन को बचाना नगड़ी के रैयतों एवं ग्रामीणों के लिये वैसा ज्वलंत मुद्दा है जिसके लिये सभी को संवेदनशील होना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी विकास योजना या फिर रिम्स-टू जैसी परियोजनाओं के लिये यदि नगड़ी मौजा की खतियानी जमीन ली जायेगी तो कोई यह मानकर ना बैठे कि आदिवासी खामोशी से विस्थापन और पलायन का शिकार होते रहेंगे.
श्री तिर्की ने कहा कि कभी खान-खदान तो कभी किसी अन्य विकास योजना और कभी किसी औद्योगिक समूह के लिये जमीन अधिग्रहण की कीमत गरीब आदिवासी बहुत चुका चुके हैं. विस्थापन और पलायन का दंश भी आदिवासी बहुत झेल चुके हैं और यह अब बर्दाश्त से बाहर की बात है.
तिर्की ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने विभागीय अधिकारियों को यह आदेश देना चाहिये कि वे रांची या झारखण्ड में किसी अन्य उपयुक्त जमीन का चयन कर वहाँ रिम्स-टू का निर्माण करें क्योंकि नगड़ी में यह निर्माण पूरी तरीके से अनुचित और अप्रासंगिक है.
तिर्की ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने बड़बोलेपन की बजाय झारखण्ड की जमीनी समस्याओं, वास्तविकता और अबतक झारखण्ड में हुई राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं अन्य गतिविधियों पर नजर डालते हुए अपने समझ के स्तर का उन्नयन करना चाहिये. तब उन्हें अच्छी तरीके से पता चल जायेगा कि झारखण्ड में कितनी खेती योग्य ज़मीन है, कितनी पठारी और जंगल कितने क्षेत्रफल में हैं? जबकि कितनी जमीन सरकारी है जहाँ विकास की अपार संभावनायें हैं. लेकिन जमीनी वास्तविकताओं से मुँह फेर कर जिस प्रकार से नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माण के लिये स्वास्थ्य मंत्री का उतावलापन दिखाई दे रहा है वह केवल और केवल उनकी अदूरदर्शिता को ही दिखलाता है ना कि कुछ और.  तिर्की ने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री से संवेदनशीलता एवं समझ भरी प्रतिक्रिया अपेक्षित है और बेहतर ये होगा कि वे उटपटांग बयानबाजी कर आंधी-तूफ़ान को न भड़कायें.
तिर्की ने कहा कि नगड़ी में जिस जमीन पर रिम्स-2 के निर्माण की बात की जा रही है वह पूरी तरीके से खतियानी जमीन है ना कि सरकारी और तभी तो अधिग्रहण की बात की जा रही है और ऐसी स्थिति में कोई इस बात को झूठा प्रचारित कर भ्रम ना फैलाये कि वहाँ सरकारी जमीन पर ही रिम्स-टू का निर्माण किया जा रहा है. तिर्की ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संपूर्ण कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ इंडिया गठबंधन की पूरी सरकार भी यह चाहती है कि झारखण्ड में स्वास्थ्य सुविधायें बढ़े और यहाँ संतुलित एवं समन्वित विकास हो लेकिन ऐसा किसानों और आदिवासियों को उनकी जमीन से विस्थापित कर नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि नगड़ी के ग्रामीणों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के साथ ही इंडिया गठबंधन की सरकार पर पूरा-पूरा भरोसा है. साथ ही  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से हुई मुलाकात के दौरान यह पूरी तरीके से स्पष्ट है कि वे ग्रामीण एवं लोगों की भावनाओं को पूरी तरह समझते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे भी इस मामले में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री जी को ही लेना है और वह जन भावनाओं के अनुकूल कदम उठायेंगे, इसका उन्हें पूरा भरोसा है. श्री तिर्की ने आरोप लगाया कि राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में आदिवासियों को दिग्भ्रमित कर उनकी जमीन से बेदखल किया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार में बहुत सारे अधिकारियों के साथ-साथ वैसे अनेक नेता भी हैं जो मौका मिलते ही गलत बयानी कर, भ्रम फैलाकर और झूठ-छल-प्रपंच की राजनीति करते हुए केवल अपने स्वार्थ में अंधे होकर जनहित व भावनाओं के खिलाफ में जाकर कोई फैसला जमीनी स्तर पर लागू करवाना चाहते हैं. लेकिन अब अबुआ सरकार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अपने जीते-जी नगड़ी में आदिवासियों की जमीन को वह लूटने नहीं देंगे और इसके लिये जरूरत पड़ेगी तो एक बार फिर से वैसा उलगुलान होगा जहाँ झारखण्ड के सभी ग्रामीणों का जुटान नगड़ी में ही होगा और नगड़ी के मुद्दे पर वे किसी भी कीमत पर पीछे हटनेवाले नहीं है.

Tags: #Not against RIMS-2 #but will not allow# acquisition of arable #Khatiani land for it# Bandhu Tirkey .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

by firstreport desk2
1 day ago
0

 रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर ,झारखंड...

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां की जा...

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ नर्सिंग...

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन के लिए छह सौ से अधिक गाड़ियों की खरीद पर प्रतिक्रिया देते हुए...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में  उद्यान निदेशालय, झारखण्ड  एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न  !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी खून चढ़ाने पर रिक्शा नौटंकी क्यों नहीं किया इरफान अंसारी ने – आदित्य साहू !

March 13, 2026
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा जिले को 512करोड़ की सौगात दी !

March 13, 2026
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे न द्वारा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु !

March 13, 2026
25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा – हेमंत सोरेन !

March 13, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

March 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.