रांची : न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर एवं सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में मल्टीपरपस हॉल, जज कॉलोनी, कांके रोड, रांची तथा डालसा, रांची के सभी लिगल-एड-क्लिनिक में यथा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल, कांके, माण्डर, अनगड़ा एवं माण्डर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मल्टीपरपस हॉल जज कॉलोनी, कांके रोड, रांची में न्यायायुक्त अनिल कुमरा मिश्रा-1 समेत व्यवहार न्यायालय रांची के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, न्यायिक दण्डाधिकारीगण, कर्मचारी एवं पीएलवी उपस्थित थे। इस अवसर पर न्यायायुक्त, अनिल कुमार मिश्रा-1 के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलायी गयी।
न्यायायुक्त महोदय ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। डालसा सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। भारत के प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। हम सबका एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुना जा सकता है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा, रांची के द्वारा सभी थाना, प्रखंडों एवं पंचायतों में स्थित लिगल-एड-क्लिनिक में भी मतदाता शपथ दिलायी गयी और बिना प्रलोभन से प्रभावित हुए सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर जोर दिया गया और जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाना के पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी ने भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ली।
मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !
ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने भारत के...











