रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और ईडी का आमना- सामना हो ही गया. इस बीच सीएम हेमंत सोरेन को समर्थन देने के लिए सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता पारंपरिक हथियार के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे हुए हैं. दूसरी ओर विधायक इरफान अंसारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इरफान सीएम से लिपट कर रो रहे हैं. विधायक इरफान अंसारी का एक वीडियो सामने आया है.

जिसमें वे काफी भावुक नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि इरफान अंसारी सीएम से लिपटकर, फूट-फूटकर रो रहे हैं, तभी हेमंत सोरेन उनकी पीठ पर हाथ रख कहते हैं कि मैं कहीं नहीं जा रहा.विधायक ने अपने ट्विटर पोस्ट पर यह वीडियो और फोटो शेयर किया है उसमें लिखा है कि अपने राम को देख हनुमान फूट फूट कर रोने लगे जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी झारखंड के डायनेमिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर मिले और अपने राम जी को देखते ही उनसे लिपट गए और काफी भावुक हो गए और रोने लगे। अपने हनुमान को रोता देख राम जी ने धैर्य रखना को कहा और कहा कि मैं जल्द अपने दुश्मनों से निपट कर आ रहा हूं मेरा इंतजार करना .
अपने राम को देख हनुमान फूट फूट कर रोने लगे*
अभी-अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर मिला और अपने राम को देखते ही मैं खुद को रोक नहीं पाया। अपने हनुमान को रोता देख राम जी ने मुझे धैर्य रखना को कहा और कहा कि मैं जल्द अपने दुश्मनों से निपट कर आ रहा हूं। मेरा इंतजार करना। pic.twitter.com/jtIIyG20C3— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) January 20, 2024













