Saturday, January 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रणनीति बना नशे के कारोबार की कसें नकेल -मुख्य सचिव !

रणनीति बना नशे के कारोबार की कसें नकेल -मुख्य सचिव !

अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in क्राइम, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
रणनीति बना नशे के कारोबार की कसें नकेल -मुख्य सचिव !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

अखिल भारतीय पुलिस टी-20 टूर्नामेंट की तैयारी में झारखंड !

अबुआ दिशोम बजट 2026-27 को लेकर दो दिवसीय बजट पूर्व गोष्ठी को सम्पन्न !

भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर झारखण्ड !

मोटर पंप चोरी के शक में युवक की हत्या !

रांची :मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने कहा है कि सभी संबंधित विभाग नशे के कारोबार पर रणनीति बना कर नकेल कसें। उन्होंने निर्देश दिया कि पोस्ते की खेती, उसकी फसल से अफीम का उत्पादन और वितरण मार्ग पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि पोस्ते की खेती से ज्यादा आमदनी होने के कारण ही लोग इसमें संलग्न होते हैं। वे जेल जाने तक से नहीं डरते। इसे लेकर पोस्ते की खेती से लोगों को निरुत्साहित करने और कृषि विभाग से मिलकर आमदनी का वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। पोस्ते की खेती पर रोकथाम को लेकर गृह विभाग द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने, धर-पकड़ करने के साथ ज्यादा जरूरी है कि उन्हें सजा दिलाने के बिंदू पर भी फोकस करें। नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर ही हम मुकम्मल सफलता प्राप्त कर सकते हैं।  ज्यादातर पोस्ते की खेती जंगल में जलाशयों के पास होती है। वन विभाग जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर ऐसे स्थलों को चिह्नित करे और फसलों को नष्ट करने के साथ इसकी खेती से जुड़े लोगों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही जंगल की खाली जमीन पर पौधरोपण आदि के माध्यम से वन विभाग पोस्ते की खेती करनेवालों को हतोत्साहित करे। नशे के कारोबार पर जन जागरूकता के माध्यम से भी नकेल कसा जा सकता है। इसके लिए हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। खासकर पंचायती राज विभाग को इसमें शामिल कर उनके संसाधनों का उपयोग जागरूकता अभियान में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कतिपय शहरों में ड्रग्स की बढ़ती लत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जागरूकता अभियान में शिक्षा विभाग को जोड़ कर स्कूल स्तर से नशे के खिलाफ माहौल बनाने की जरूरत है। इस पर भी रणनीति बना कर कार्य करने पर उन्होंने बल दिया। उसके पहले बैठक में पोस्ते की खेती से प्रभावित जिलों चतरा, खूंटी, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, रांची, चाईबासा और सरायकेला-खारसावां जिले के पुलिस अधीक्षकों और उपायुक्तों ने पोस्ते की खेती पर नकेल कसने की कार्रवाई से अवगत कराया। साथ ही आगे की रणनीति भी बतायी। एनडीपीएस की ओर से पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से नशे के कारोबार पर विस्तृत प्रकाश डाला गया और उसकी रोकथाम के उपायों पर सुझाव साझा किया गया। बैठक में गृह सचिव श्रीमती वंदना डाडेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। बैढक में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे एवं वन विभाग के सचिव अबूबकर सिद्धकी भी उपस्थित थे।

Tags: # strategy #tighten # reins #drug# trade # Chief Secretary.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली !

झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

राँची :झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम...

झारखंड में बच्चा चोर और अपहरण गैंग सक्रिय,पुलिस प्रशासन मौन:आदित्य साहू !

झारखंड में बच्चा चोर और अपहरण गैंग सक्रिय,पुलिस प्रशासन मौन:आदित्य साहू !

by firstreport desk2
10 hours ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू आज ग्राम सिलदीरी, शंकर घाट पहुंचकर लापता मासूम कन्हैया कुमार के पीड़ित...

“नार्कोस” के अंतर्गत मादक पदार्थ की बड़ी बरामदगी .

“नार्कोस” के अंतर्गत मादक पदार्थ की बड़ी बरामदगी .

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड कमांडेंट, आरपीएफ रांची मंडल पवन कुमार के निर्देशानुसार रेल सुरक्षा बल सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों...

मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय ‘मारवाड़ महोत्सव !

मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय ‘मारवाड़ महोत्सव !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, राँची में झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी...

बाबूलाल अभी तक खुमारी में हैं: कांग्रेस !

बाबूलाल अभी तक खुमारी में हैं: कांग्रेस !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी के बयानों पर पर पलटवार करते हुए प्रदेश...

सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का ऐलान !

सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का ऐलान !

by firstreport desk2
1 day ago
0

खूंटी : जिले में आदिवासी आंदोलनकारी और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में 17 जनवरी 2026 को...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

    झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का ऐलान !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आज रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रक्षा सम्पदा उप-कार्यालय के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया !

January 17, 2026
झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

झारखंड के हाई कोर्ट न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने झालसा कैलंडर-2026 का किया विमोचन !

January 17, 2026
राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज आदिवासी समुदायों ने झारखण्ड बंद का आह्वान किया !

राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज आदिवासी समुदायों ने झारखण्ड बंद का आह्वान किया !

January 17, 2026
अखिल भारतीय पुलिस टी-20 टूर्नामेंट की तैयारी में झारखंड !

झारखंड पुलिस ने जारी की 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची !

January 17, 2026
अखिल भारतीय पुलिस टी-20 टूर्नामेंट की तैयारी में झारखंड !

अखिल भारतीय पुलिस टी-20 टूर्नामेंट की तैयारी में झारखंड !

January 17, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.