राँची : झारखंड के रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार का औचक निरीक्षण किया गया टीम में अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची राजेश्वरनाथ आलोक, कार्यपालक दण्डाधिकारी संजय प्रसाद, आवासीय दण्डाधिकारी, हटिया स्मृति कुमारी, डॉ अनिल कुमार खेतान, चिकित्सक सदर अस्पताल रांची, अरुण कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राँची, संतोष कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनगड़ा एवं सजल श्रीवास्तव, फूड सेफ्टी कार्यालय शामिल थे। जांच में सहयोग के लिए दल में 20 सब इंस्पेक्टर तथा 50 पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल और अस्पताल की जांच जिला प्रशासन की टीम ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की जांच की गई जेल में कैदियों की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया गया .उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सा-व्यवस्था की जानकारी ली .कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी ली जानकारी जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने जेल में कैदियों के लिए खाने की व्यवस्था की भी जानकारी ली कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए बने हुए खाद्य सामग्री और कच्चे खाद्य सामग्री का सैंपल कलेक्ट किया गया खाद्य सामग्री के स्टॉक पंजी का भी मिलान किया गया .निरीक्षण के दौरान करीब 200 कैदियों का बयान किया गया।इस संबंध में जिला स्तर से विस्तृत जांच प्रतिवेदन जेल आईजी को उपलब्ध कराया जाएगा .













