रांची :भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवानिवृत आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्षी एकता के नाम पर परिवार और पैसे की राजनीति करने वाले,भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे दल और नेता मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे। राष्ट्र विरोधी शक्तियां उनके आदर्श बन रहीं। वे सनातन का विरोध ,भारत का विरोध करना अपना धर्म समझ रहे। जिन लोगों ने देश को वर्षों तक विकास से वंचित रखा वे आज परेशान हैं। झारखंड की आज यही स्थिति है। परिवार,भ्रष्टाचार ,अत्याचार में शामिल हेमंत सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। ऐसे में देश और प्रदेश को बचाने केलिए और अधिक मजबूत भाजपा की जरूरत है।