रांची :भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज बड़ा मिलन समारोह आयोजित हुआ। सिंहभूम की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी श्रीमती गीता कोड़ा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आज प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष प्रदेश भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित ज्वाइनिंग कमिटी के सदस्य विधायक ढुल्लू महतो ने पटका पहनाकर एवम पुष्प गुच्छ देकर श्रीमती कोड़ा का मंच पर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन ढुल्लू महतो ने किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप वर्मा एवम पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजू पांडेय भी उपस्थित रहे।मिलन समारोह को संबोधित करते हुए *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की भूखी पार्टी है। मधु कोड़ा के नेतृत्व में सरकार बनाकर कांग्रेस ने सारा मधु चट कर जाने के बाद गरीब आदिवासी को कोड़ा खाने केलिए छोड़ दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आदिवासी हित की चिंता नहीं। केवल राजनीतिक लाभ केलिए वह आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है। पहले शिबू सोरेन,लालू प्रसाद यादव,अहमद पटेल ने मिलकर आदिवासियों की जल जंगल जमीन को लूटा फिर मधु कोड़ा को फंसाकर छोड़ दिया। आज भी मधु कोड़ा की गिरफ्तारी के दौरान झारखंड भवन में मिले गोपनीय कागजात तथा बरामद गाड़ी में कांग्रेस और राजद के नेताओं के लूट में संलिप्तता के प्रमाण हैं जिसे जनता के बीच उजागर होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज ने भी भेदभाव करती है। आज राज्य का सबसे बड़ा जमींदार शिबू सोरेन परिवार है जिसके पास रातु ,पद्मा,महाराज से भी ज्यादा जमीन है। और मधु कोड़ा एक गरीब हो आदिवासी परिवार से आते हैं। इसीलिए कांग्रेस पार्टी आज हेमंत सोरेन को बचाने केलिए करोड़ों रुपए खर्च करती है, हेमंत सोरेन को महंगे वकील के माध्यम से बचाने की हर संभव कोशिश करती है जबकि मधु कोड़ा को अकेला भुगतने केलिए छोड़ दिया। गीता कोड़ा के पार्टी में आने भाजपा का जनाधार न सिर्फ कोल्हान में बल्कि पूरे झारखंड में भाजपा और एनडीए को ताकत मिलेगी।













